एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | तमिलनाडु के स्कूल ने पोप लियो 14वें के साथ बिताए पलों को याद किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में पोलाची के एक स्कूल ने अपने परिसर में कैथोलिक चर्च के नए प्रमुख पोप लियो 14वें के बिताए गए पलों को याद किया।
देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने आपातकालीन तैयारियां तेज कीं, आश्रय स्थलों की पहचान का काम जारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने आपातकालीन तैयारियों को तेज कर दिया है, जिनमें हवाई हमलों के दौरान आश्रय के तौर पर काम आ सकने वाले तहखानों की पहचान करना और तेजी से निकासी सुनिश्चित करने के लिए बच्चों व बुजुर्गों की सूची तैयार करना शामिल है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | आईबीसी में आने से पहले 13.78 लाख करोड़ रुपये की चूक वाले 30,000 मामले निपटे: अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को कहा कि दिसंबर, 2024 तक दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) में दाखिल होने से पहले 30,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया, जिसमें 13.78 लाख करोड़ रुपये की चूक शामिल हैं।
देश की खबरें | पंजाब के गुरदासपुर में विस्फोट के बाद एक खेत में 15 फुट गहरा गड्ढ़ा बन गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी सीमा पर सशस्त्रबलों द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों और अन्य हथियारों के हमलों को नाकाम किये जाने के बीच पंजाब में गुरदासपुर जिले के राजुबेला छिछरान गांव में शनिवार को एक ‘विस्फोट’ के बाद एक खेत में 15 फुट गहरा गड्ढा बन गया।
देश की खबरें | राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत को नालसा अध्यक्ष मनोनीत किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है।
देश की खबरें | कोविड-19 के दौरान ज्यादा मौतें 2020 से पहले के रुझान के अनुरूप: आधिकारिक सूत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) के नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि 2020-21 में भारत की ज्यादा मृत्यु दर अपेक्षित मृत्यु दर से 9.3 प्रतिशत अधिक थी। यह आंकड़ा अमेरिका, इटली और रूस से कम है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में अधिकारी की मृत्यु, लोगों ने दुख जताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की ओर से शनिवार तड़के की गई गोलाबारी में जान गंवाने वाले जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) अधिकारी राज कुमार थापा अपने पेशेवर समर्पण और जन हितैषी दृष्टिकोण के लिए जाने जाते थे। उनकी मृत्यु के बाद केंद्र शासित प्रदेश में शोक व्याप्त है।
देश की खबरें | विस्फोट जैसी आवाजों के बाद पठानकोट में बाजार बंद, पंजाब के कई जिलों में हवाई सायरन बजे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पठानकोट जिले में शनिवार को विस्फोट जैसी आवाजें सुनाई देने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया तथा स्थानीय अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र के बाजारों को बंद करने का आदेश दिया।
देश की खबरें | नवी मुंबई में ट्रक से 9.7 लाख रुपये का सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल जब्त किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल से लदा एक ट्रक जब्त किया जिसे कथित तौर पर नवी मुंबई में ले जाया जा रहा था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उप्र : 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर वाराणसी में लगाए गए पोस्टर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच वाराणसी में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को गीदड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शेर दिखाया गया है।
देश की खबरें | गुजरात: पाक सीमा से सटे जिलों के अधिकारियों से गांव खाली कराने की योजना तैयार रखने को कहा गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को पाकिस्तान सीमा के पास के जिलों के अधिकारियों को गांवों को खाली कराने की योजना तैयार रखने और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
देश की खबरें | भारत में ‘युद्ध जैसे’ हालात, सरकार का संकल्प दृढ़: पूर्व राजनयिक बंबावले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में उच्चायुक्त के रूप में सेवा दे चुके गौतम बंबावाले ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को ‘युद्ध जैसी स्थिति’ बताया है।
देश की खबरें | भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष: केरल के 75 छात्रों को सीमावर्ती राज्यों से वापस लाया जा रहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुछ सीमावर्ती राज्यों के विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर रहे केरल के लगभग 75 छात्र भारत और पाकिस्तान के मध्य सैन्य संघर्ष के बीच अपने घर वापस आ रहे हैं। राज्य सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भारत ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर हमले के झूठे दावों, अन्य गलत सूचनाओं को खारिज किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने भारत की ओर से पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किए जाने के दावों को शनिवार को खारिज कर दिया।
देश की खबरें | महिला सैन्य अधिकारियों के मामले में उच्चतम न्यायालय का आदेश उम्मीद की किरण: कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अल्प सेवा कमीशन (शॉर्ट सर्विस कमीशन) के तहत नियुक्त महिला सैन्य अधिकारियों को लेकर उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए शनिवार को कहा कि यह महिला अधिकारियों के लिए उम्मीद की किरण है।
देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने हत्या, बलात्कार के आरोपी को 17 साल बाद किया गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले 17 साल से फरार हत्या और बलात्कार के एक आरोपी को महाराष्ट्र में एक चलती ट्रेन से पकड़ा गया और उसे दिल्ली लाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भारत-पाक तनाव के बीच ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता स्थगित की जाए: बीआरएस नेता कविता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता शुरू होने से कुछ घंटे पहले, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के. कविता ने शनिवार को तेलंगाना सरकार से भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के कारण इसका कार्यक्रम पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया।
देश की खबरें | मनोज झा ने संप्रग पर आतंकवाद को लेकर 'निष्क्रियता' के आरोप वाली भाजपा की पोस्ट की आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा ने शनिवार को सत्तारूढ़ भाजपा की उस सोशल मीडिया पोस्ट के लिए आलोचना की, जिसमें भारत और पाकिस्तान में जारी सैन्य संघर्ष के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पिछली सरकार पर आतंकवाद के मामले में ‘‘निष्क्रियता’’ का आरोप लगाया गया है।
जरुरी जानकारी | भारतीय बंदरगाहों, टर्मिनलों के लिए समुद्री सुरक्षा बढ़ाई गई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पोत परिवहन महानिदेशालय ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए भारतीय बंदरगाहों, टर्मिनलों और भारतीय ध्वज वाले जहाजों के लिए समुद्री सुरक्षा को ''एमएआरएसईसी स्तर दो या उच्च सुरक्षा'' तक बढ़ा दिया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उप्र : गोंडा में सास-बहू ने एक साथ की आत्महत्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक महिला और उसकी बहू ने एक साथ आत्महत्या कर ली। दोनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।