देश की खबरें | उप्र : 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर वाराणसी में लगाए गए पोस्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच वाराणसी में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को गीदड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शेर दिखाया गया है।

वाराणसी, 10 मई पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच वाराणसी में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को गीदड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शेर दिखाया गया है।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने वाराणसी के भैरव मंदिर में भगवान को सिंदूर लगाया और भारतीय सुरक्षाबलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए बाबा भैरव से प्रार्थना की।

वाराणसी के भोजूबीर और शिवपुर इलाकों में लगाए गए पोस्टरों में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को गीदड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शेर दिखाया गया है। पोस्टर में यह भी लिखा है 'शेर, शेर होता है, गीदड़, गीदड़ होता है'।

पोस्टर लगाने वाले समाजसेवी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान को आईना दिखाने के लिए यह पोस्टर लगाया है, ताकि पाकिस्तान को पता चले कि भारत में गीदड़ की तरह आतंकवाद को अंजाम देने वालों को समझ जाना चाहिए कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शेर हैं।

उपाध्याय ने कहा, "अगर शेर जाग गया तो इन पाकिस्तानी गीदड़ों का इस धरती से सफाया हो जाएगा।"

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए वाराणसी के कज्जाकपुरा स्थित भगवान भैरव की मूर्ति पर सिंदूर लगाकर प्रार्थना की गई।

नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने बताया कि भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए सभी ने शनिवार को बाबा भैरव को सिंदूर लगाकर प्रार्थना की।

इस दौरान लड़ाकू विमान राफेल और आईएनएस विक्रांत की तस्वीरें हाथों में लेकर महिलाओं ने बाबा भैरव से भारत की जीत और देश के सैनिकों को और मजबूत बनाने की प्रार्थना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भारत माता की जय, आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू