खेल की खबरें | अमेरिका भविष्य में टी20 विश्व कप की मेजबानी करना चाहता है

न्यूयॉर्क, नौ जून अमेरिका ने 2023 से शुरू हो रहे आईसीसी के कार्यक्रम चक्र में टी20 विश्व कप की मेजबानी की इच्छा जताई है। इस देश में भारतीय उपमहाद्वीप के प्रवासी बड़ी संख्या में रहते है जिससे उसे उम्मीद है कि स्टेडियम खचा-खच भरे रहेंगे।

अमेरिका ने 1994 में फीफा विश्व का आयोजन तब किया था जब फुटबॉल की लोकप्रियता बेसबॉल, ‘अमेरिकन फुटबॉल’, और बास्केटबॉल की काफी कम थी। इसके बाद भी लगभग 35 लाख लोगों ने इस विश्व कप के मैचों को स्टेडियम आकर देखा था।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड के ऐतिहासिक दौरे पर मैनचेस्टर पहुंची वेस्टइंडीज की टीम.

बीबीसी स्पोर्ट्स ने अमेरिकी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान हिगिंस के हवाले से बताया , ‘‘ अगर अमेरिका में विश्व कप (टी20) को खेला जाए तो हर स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा।’’

फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरहिल स्थिति सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क ने छह एक दिवसीय और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की है। यहां अगस्त में वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टी20 मैचों को खेला गया था। भारत ने भी फ्लोरिडा में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है।

यह भी पढ़े | क्या वीवीएस लक्ष्मण और ईशांत शर्मा ने डैरेन सैमी को 'कालू' कहकर बुलाया था? वेस्टइंडीज क्रिकेटर के IPL में नस्लीय टिप्पणी के आरोप के बाद पुराना ट्वीट हुआ वायरल.

आईसीसी के पूर्व अधिकारी हिगिंस का मानना है कि गैर-पारंपरिक स्थल पर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बड़ी दिलचस्पी पैदा करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ आईसीसी को इस बात के लिए तैयार करना होगा कि वह अमेरिका में टी20 विश्व कप करने की हिम्मत दिखाये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हमारे पास अच्छे स्टेडियम है जिसे आईसीसी की जरूरत के मुताबिक बदला जा सकता है।’’

हिगिन्स ने कहा, ‘‘ आप सोच कर देखिये टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान अमेरिका में खेल रहे है, आप इतना बड़ा स्टेडियम नहीं बना पायेंगे जिससे इतने सारे प्रशंसक आ पाये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी योजना देश में कम से कम छह ऐसे स्टेडियम बनाने की है जो अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने में सक्षम हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)