देश की खबरें | अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 26 अगस्त अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 जांच में उनके माता-पिता के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

फिल्म ‘‘बाहुबली’’ की अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पिता संतोष और माता रजनी में पिछले सप्ताह कोविड-19 के हल्के लक्षण दिख रहे थे, जिसके बाद उनके घर के सभी लोगों की जांच की गई।

यह भी पढ़े | बिहार के अररिया में भारी बारिश के बाद बकरा नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढहा: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तमन्ना ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच के नतीजे अभी आए हैं, और दुर्भाग्य से मेरे माता-पिता की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संबंधित अधिकारियों को उनकी स्थिति के बारे में बताया गया है और हम एहतियाती दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सहित परिवार के बाकी सदस्यों और कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: पुणे के भारती हॉस्पिटल में सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन का पांच लोगों पर ट्रायल शुरू, दो महीने तक चिकित्सा निगरानी में रहेंगे.

30 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि अभी उनके माता-पिता की सेहत में सुधार हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान की कृपा से वे ठीक हो रहे हैं और आप सब की प्रार्थनाएं और आशीर्वाद से उन्हें बीमारी से उबरने में मदद मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)