देश की खबरें | आप नेता संजय सिंह 33 प्रवासी मजदूरों को विमान से उनके घर भेज रहे हैं
जियो

नयी दिल्ली, तीन जून आप नेता संजय सिंह ने बतौर सांसद अपने 34 हवाई टिकटों का इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से पटना भेजने के लिए करने का निर्णय लिया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह भी पटना जाने वाले विमान में उनके साथ जाएंगे।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga- महाराष्ट्र के विभिन्न समुद्री क्षेत्रों से लगभग 40000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक सांसद के लिए सालाना घरेलू उड़ानों में 34 बिजनेस क्लास टिकटें आरक्षित होते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए इसे सबके लिए प्रेरणादायक बताया।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Fed Pineapple Stuffed With Crackers in Kerala: इंसान का अमानवीय चेहरा, केरल में गर्भवती हथिनी को लोगों ने पटाखों से भरा अनानस खिलाया, दर्द से तड़प-तड़प कर हुई मौत.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ संजय जी की इस अनूठी पहल से सभी को प्रेरणा मिलेगी। जिन्हें भगवान ने ज़िंदगी में साधन दिए हैं, उनकी ज़िम्मेदारी है कि वे अपने साधन दूसरों की सेवा में लगायें। संजय जी बधाई के पात्र हैं।’’

मुख्यमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए संजय सिंह ने लिखा, ‘‘ धन्यवाद अरविंद केजरीवाल भाई, राजनीति में जिन आदर्शों को लेकर हम लोग आपके साथ निकले उसका जीवन भर अनुकरण करने की कोशिश करूंगा।’’

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन के कारण लाखों प्रवासी मजदूर देशभर के कई हिस्सों में फंस गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)