देश की खबरें | जमशेदपुर में एसयूवी में आग लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत

जमशेदपुर, चार मई झारखंड के जमशेदपुर शहर में रविवार सुबह 55 वर्षीय एक व्यक्ति की उसकी एसयूवी में आग लगने से जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब निर्माण सामग्री का कारोबार करने वाले सुनील अग्रवाल कदमा स्थित अपने घर से मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि एसयूवी क्रेटा में एक रसोई गैस सिलेंडर और सिगरेट के टुकड़े मिले।

पुलिस ने बताया कि जला हुआ शव चालक की सीट पर पाया गया।

उसने बताया कि घटना का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है तथा जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि आग लगने से एसयूवी जलकर खाक हो गई।

उसने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)