देश की खबरें | नोएडा में मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 21 जुलाई नोएडा के सेक्टर- 44 से कैब चालक का अपहरण और उसकी हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को थाना सेक्टर- 39 पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि 26 जून 2019 को हिमांशु तोमर ने थाना सेक्टर- 39 में अपने भाई सौरभ तोमर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़े | Bihar Floods: बाढ़ से बिहार का बुरा हाल, गर्भवती महिला को लोगों ने ट्यूब की नाव पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया- देखें वीडियो.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सेक्टर- 45 सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली निशा नामक महिला से सौरव लगातार संपर्क में था। जब पुलिस ने निशा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, तो उसने पुलिस को बताया कि उसका पति रिंकू वाहन चोरी के मामले में मुजफ्फरनगर जेल में बंद था। इस दौरान उसकी सौरव से दोस्ती हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिंकू मई 2019 में जेल से छूट कर आया, तथा उसे सौरव तथा उसकी पत्नी के संबंध के बारे में पता चला।

यह भी पढ़े | बिहार के अस्पताल वार्ड में लावारिस शव को पड़े होने पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बताया कि एक षडयंत्र के तहत आरोपियों ने सौरव को अपने पैतृक गांव मेरठ में बुलाया तथा कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने शव को एक टैम्पू में रखकर गंग नहर में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय से ही रिंकू फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)