देश की खबरें | प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं ने त्यागी के निधन पर दुख जताया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन पर बुधवार को दुख जताया और उन्हें ‘विचारधारा के प्रति समर्पित योद्धा’ करार दिया।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘राजीव जी विचारधारा के प्रति समर्पित योद्धा थे। समस्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।’’

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘हमारे साथी और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने त्यागी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा, ‘‘ नि:शब्द ! एक सबसे प्यारा दोस्त, एक साथी, एक छोटा भाई, एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी, खो गया, चला गया, बिछड़ गया। तुम्हारा स्नेह और सुगंध सदा महकेंगे। अलविदा मेरे दोस्त, जहां रहो, चमकते रहो !’’

गौरतलब है कि त्यागी का बुधवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)