Colombia Air Force: कोलंबिया की वायु सेना ने की पुष्टि, उसके हवाई क्षेत्र में उड़ते हुए दिखा एक बैलून
Chinese-Spy-Balloon (Photo Credits Twitter)

Colombia Air Force: कोलंबिया एयरफोर्स ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि गुब्बारे जैसी विशेषताओं वाली एक वस्तु 3 फरवरी शुक्रवार को कोलंबियाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक इस गुब्बारे को गिराने से पहले तीन एयरपोर्ट को बंद करवा दिया गया था और एयरस्पेस भी बंद रहा. उसके बाद अमेरिकी सेना के विमान ने अटलांटिक महासागर के ऊपर उस जासूसी गुब्बारे को मार गिराया. कहा जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश के बाद यह एक्शन लिया है. हालंकि चीन ने इस पर कड़ा विरोध जताया है और उसने अमेरिका को इस मामले में अंजाम भुगतने को लेकर धमकी भी दे डाली है.

Tweet: