देश

Mathura Mass Suicide: मथुरा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर दी जान, गांव में पसरा मातम, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी; VIDEO

उत्तर प्रदेश में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, परिवार ने रात को दूध में जहर मिलाकर पिया था.

Mathura Mass Suicide: मथुरा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर दी जान, गांव में पसरा मातम, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी; VIDEO
(Photo Credits @priyarajputlive)

Mathura Mass Suicide: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों ने रात के भोजन के बाद दूध में जहर मिलाकर पी लिया था. घटना का खुलासा मंगलवार सुबह तब हुआ, जब घर का दरवाजा देर तक नहीं खुला और पड़ोसियों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचित किया.

देर सुबह तक नहीं खुला दरवाजा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, परिवार हर रोज सुबह जल्दी उठ जाता था. आज जब काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई और आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो घर के अंदर का दृश्य भयावह था. परिवार के पांचों सदस्य अपने-अपने बिस्तरों पर मृत पाए गए. यह भी पढ़े:  Mysore Mass Suicide: कर्नाटक के मैसूर में एक ही परिवार के चार सदस्य घर में मृत पाए गए, सुसाइड की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने खाया जाहर

दूध के बर्तनों से मिला सुराग

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों को रसोई में दूध के ऐसे बर्तन मिले हैं, जिनमें संदिग्ध नशीले या जहरीले पदार्थ के अंश होने की आशंका है. पुलिस का मानना है कि सभी सदस्यों ने रात को सोने से पहले दूध में जहर मिलाया और उसका सेवन किया.

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और जहर के प्रकार का पता चल सकेगा. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इस पर अभी पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. शुरुआती जांच में इसे आर्थिक तंगी या किसी गंभीर पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

गांव में पसरा मातम

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. पड़ोसियों का कहना है कि परिवार मिलनसार था और उनमें किसी बड़े विवाद की जानकारी बाहर नहीं आई थी. पुलिस अब परिवार के करीबी रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है ताकि इस आत्मघाती कदम के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2026 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).