Mysore Mass Suicide: कर्नाटक के मैसूर में एक ही परिवार के चार सदस्य घर में मृत पाए गए, सुसाइड की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
कर्नाटक के मैसूर में विश्वेश्वरैया लेआउट के एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के चार सदस्य के शव बरामद किए गए हैं पुलिस को आशंका है कि परिवार ने ख़ुदकुशी की हैं. वारदात की सूचना अमिलने के बाद पुलिस कमिश्नर सीमा लाटकर, डीसीपी जाहन्वी और विद्यारण्यपुरम इंस्पेक्टर मोहित घटनास्थल पर पहुंचे हैं. फिलहाल शव बरामद करने के बाद निरीक्षण जारी हैं.
Mysore Mass Suicide: कर्नाटक के मैसूर में विश्वेश्वरैया लेआउट के एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के चार सदस्य के शव बरामद किए गए हैं. पुलिस को आशंका है कि परिवार ने ख़ुदकुशी की हैं. वारदात की सूचना अमिलने के बाद पुलिस कमिश्नर सीमा लाटकर, डीसीपी जाहन्वी और विद्यारण्यपुरम इंस्पेक्टर मोहित घटनास्थल पर पहुंचे हैं. फिलहाल शव बरामद करने के बाद मामले में जांच पड़ताल जारी हैं. अब तक जानकारी के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है. लेकिन आशंका जाहिर की जा रही है कि आर्थिक तंगी या फिर कर्ज के बोझ के चलते परिवार ने यह कदम उठाया है.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस कमिश्नर सीमा लाटकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले में विद्यारण्यपुरम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया हैं. फिलहाल जांच जारी हैं. यह भी पढ़े: Haryana Mass Suicide: सूदखोरों से परेशान होकर फरीदाबाद में एक ही परिवार के 6 लोगों ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, एक की मौत, 5 की हालत गंभीर
मृतकों के ये हैं नाम
मृतकों में चेतन (45) उनकी पत्नी रूपाली (43), मां प्रियंवधा (62) और बेटा कुशल (15) मृत पाए गए. पुलिस के अनुसार चेतन को फांसी पर लटका हुआ पाया गया और संदेह है कि उसने अपनी मां, पत्नी और बेटे को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

