Helicopter Collision in Australia Videos: समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टर टकराए, चार यात्रियों की मौत
ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए जिससे एक हेलीकॉप्टर में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में तीन अन्य घायल हो गए.
- Read in
- English
मेलबर्न, दो जनवरी (एपी): ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए जिससे एक हेलीकॉप्टर में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना के बाद एक हेलीकॉप्टर गोल्ड कोस्ट पर ‘मेन बीच’ के निकट सुरक्षित उतर गया. यह स्थान क्वीन्सलैंड राज्य के ब्रिस्बेन से 45 मील दूर दक्षिण में है. रूस ने कीव पर बरसाए बम, हवाई हमले के बाद अलर्ट जारी.
क्वींसलैंड राज्य पुलिस के कार्यवाहक निरीक्षक गैरी वॉरेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों हेलीकॉप्टर गोल्ड कोस्ट के उत्तरी समुद्र तट ‘मेन बीच’ में ‘सीवर्ल्ड पार्क’ के समीप उस दौरान एक-दूसरे से टकरा गए जब एक हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था और दूसरा उतर रहा था.
समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टर टकराए
A midair collision between two helicopters in Australia has left four people dead and three others in critical condition, authorities said Monday. pic.twitter.com/yE8bPDPZJ5
— Yuki Eliot (@yuki_binance) January 2, 2023
एक हेलीकॉप्टर सुरक्षित उतर गया जबकि दूसरे का मलबा दूर तक फैल गया. पुलिस के अनुसार, वहां तक पहुंचना मुश्किल है. मृतक और तीनों घायल इसी हेलीकॉप्टर में थे. जॉन नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने मेलबर्न रेडियो स्टेशन 3एडब्ल्यू को बताया कि ‘सीवर्ल्ड’ के कर्मचारियों ने दुर्घटना की आवाज सुनी.
Videos:
A friend is staying near where the two helicopters collided, reportedly killing four people. Easy to believe when you see this wreckage. pic.twitter.com/XFBwXX7pTQ
— Robert McKnight (@rob_mcknight) January 2, 2023
#BREAKING: Multiple fatalities feared after two helicopters collided mid-air over the #Southport #Broadwater on the #GoldCoast. This video purports to show one of the choppers appearing to land on a sand bank near #SeaWorld. Witnesses say the other landed in the water. pic.twitter.com/6BXNN3JhtT
— Jaydan Duck (@JaydanDuck) January 2, 2023
अधिकारियों ने घटनास्थल की ओर जाने वाले ‘सीवर्ल्ड ड्राइव’ मार्ग को बंद कर दिया है. इसके समीप ही ‘सीवर्ल्ड पार्क’ है. क्वीन्सलैंड एंबुलेंस सेवा ने बताया कि पुलिस और चिकित्सक घटना स्थल पर मौजूद हैं. देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक गोल्ड कोस्ट में छुट्टियों के दौरान बहुत भीड़ रहती है.
ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो के मुख्य आयुक्त एंगस मिशेल ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. क्वींसलैंड एम्बुलेंस सेवा ने पहले कहा था कि 13 लोगों के घायल होने के बाद जांच की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2023 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

