विदेश

Russia-Ukraine War: रूस ने पिछले 24 घंटों में 4 गाइडेड हवाई बम और 160 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए; रक्षा मंत्रालय

रूस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 4 गाइडेड हवाई बम और 160 ड्रोन मार गिराए. सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने देश के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में 33 यूक्रेनी ड्रोनों को रोका.

Russia-Ukraine War: रूस ने पिछले 24 घंटों में 4 गाइडेड हवाई बम और 160 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए; रक्षा मंत्रालय

मास्को, 24 अगस्त : रूस (Russia) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 4 गाइडेड हवाई बम और 160 ड्रोन मार गिराए. सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने देश के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में 33 यूक्रेनी ड्रोनों को रोका. मंत्रालय ने कहा कि सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे (मॉस्को समय) के बीच 13 यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए, जिनमें से 12 ब्रायंस्क क्षेत्र और एक कालुगा क्षेत्र में थे. इसके बाद अगले दो घंटे में 20 और ड्रोन नष्ट किए गए, जिसमें आठ ब्रांस्क में, सात स्मोलेंस्क में, तीन कुर्स्क में और दो कलुगा में हैं.

अगस्त की शुरुआत में, रूस ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक से पहले यूक्रेन पर हमले बढ़ाने का आरोप लगाया था. रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बयान जारी करते हुए बताया कि पिछले एक हफ्ते में यूक्रेन की गोलाबारी और ड्रोन हमलों से रूस में 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 105 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय ने रूसी क्षेत्र में हमले वाले इलाकों को चिह्नित करते हुए एक नक्शा भी साझा किया. यह भी पढ़ें : ऑनलाइन शॉपिंग होगी महंगी? कई यूरोपीय देशों ने अमेरिका के लिए डाक सेवा पर लगाई रोक, नए टैरिफ लागू होते ही सामान भेजना किया बंद

रूसी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता अलेक्सी फादेव ने कहा, "रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन के नज़दीक आने के साथ, कीव शासन ने रूसी क्षेत्रों के खिलाफ अपनी आतंकवादी गतिविधियां बढ़ा दी हैं. पिछले एक हफ्ते में, 127 रूसी नागरिक गोलाबारी और ड्रोन हमलों का शिकार हुए. 22 की मौत हो गई और 105 घायल हुए." बता दें रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूसी व्लादिमीर पुतिन ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का में शिखर सम्मेलन किया था. इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वाशिंगटन में यूरोपीय नेताओं के साथ ट्रंप से मुलाकात की थी. हालांकि, इन बैठकों से युद्ध विराम को लेकर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय बैठक की बात की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2025 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).