Japan Earthquake: शक्तिशाली भूकंप से कांपी जापान की धरती, 4 की मौत, 90 से अधिक घायल
(Photo Credit : Twitter)

Japan Earthquake: जापान में बुधवार को भूकंप के तेज झटके (Earthquake in Japan) महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई. इस भूकंप में अबतक 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 90 से अधिक लोग घायल हुए हैं. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किलोमीटर नीचे था. यह वही क्षेत्र हैं जो अब तक नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी झेल चुका है. टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से एएफपी ने बताया कि जापान में भूकंप के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है. जोरदार झटकों के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.