Narendra Modi in Australia: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सिडनी में हुआ पीएम मोदी का स्वागत, आप भी देखें Video
Narendra Modi in Australia

सिडनी ओलंपिक पार्क में कुडोस बैंक एरिना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वागत किया गया. सिडनी स्थित कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय का एक भव्य कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथोनी अल्बानीज भी पहुंचे हैं. पीएम मोदी का स्वागत भारतीय परंपरागत तरीके से किया गया. पारंपरिक स्वागत के बाद, पीएम मोदी और अल्बनीज ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी.