देश

PM मोदी ने नेपाल के हालात पर जताई चिंता, कहा- आपकी शांति हमारे लिए बेहद जरूरी

नेपाल में बीते कुछ दिनों से उग्र होते Gen-Z प्रदर्शनों (Nepal Protest) और हिंसा पर भारत सरकार ने चिंता जताई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने साफ कहा कि नेपाल की शांति और स्थिरता भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

PM मोदी ने नेपाल के हालात पर जताई चिंता, कहा- आपकी शांति हमारे लिए बेहद जरूरी
PM Modi Appeals for Peace in Nepal | PTI

नई दिल्ली: नेपाल में बीते कुछ दिनों से उग्र होते Gen-Z प्रदर्शनों (Nepal Protest) और हिंसा पर भारत सरकार ने चिंता जताई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने साफ कहा कि नेपाल की शांति और स्थिरता भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने नेपाली जनता से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की. हिमाचल और पंजाब दौरे से लौटने के बाद पीएम मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक बुलाई. इसमें नेपाल की बिगड़ती स्थिति (2025 Nepalese Gen Z Protests) पर गहन चर्चा की गई. पीएम ने कहा कि हालात बेहद संवेदनशील हैं और भारत नेपाल की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है.

नेपाल में उग्र विरोध प्रदर्शन; पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी की जलकर मौत, नेताओं के घर बने हिंसा का निशाना.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर नेपाली भाषा में पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “नेपाल में हुई हिंसा हृदयविदारक है. कई युवाओं की जान गई है, जिससे मेरा मन बेहद व्यथित है. नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. मैं सभी भाइयों और बहनों से अपील करता हूं कि शांति और व्यवस्था बनाए रखें.”

मोदी का नेपाली भाषा में संदेश

नेपाल में हिंसा और विरोध

नेपाल में Gen-Z युवा आंदोलन ने सरकार के खिलाफ जोर पकड़ लिया है. सोमवार को पुलिस की गोलीबारी और लाठीचार्ज में 19 लोगों की मौत और करीब 400 लोग घायल हुए. आंदोलनकारियों का आरोप है कि नेपाल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कुप्रशासन चरम पर है.

केपी ओली का इस्तीफा और सख्त कदम

तेज होते विरोध के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. वहीं, राजधानी काठमांडू समेत तीन जिलों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. इसके बावजूद युवा सड़कों पर उतरे हुए हैं और सरकार के खिलाफ भ्रष्ट नेताओं पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2025 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).