विदेश

Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: पाकिस्तान में महंगाई की मार, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹7.32 प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें नई कीमतें

पाकिस्तान सरकार ने जनता पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ाते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है. नई दरें 16 फरवरी 2026 से लागू हो गई हैं.

Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: पाकिस्तान में महंगाई की मार, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹7.32 प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें नई कीमतें
(Credit-Wikimedia commons)

Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में आम जनता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी का फैसला किया है. नई दरों के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 7.32 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. पेट्रोलियम डिवीजन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ये संशोधित कीमतें सोमवार, 16 फरवरी 2026 से प्रभावी हो गई हैं.

पेट्रोल-डीजल की नई दरें

इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में ईंधन के दाम अब नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों की वर्तमान कीमतें इस प्रकार हैं. यह भी पढ़े:  

  • पेट्रोल (Motor Spirit): अब 258.17 रुपये प्रति लीटर (पुराना दाम: 253.17 रुपये)

  • हाई-स्पीड डीजल (HSD): अब 275.70 रुपये प्रति लीटर (पुराना दाम: 268.38 रुपये)

पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों की समीक्षा हर 15 दिन (Fortnightly) में की जाती है. यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, विनिमय दर (Exchange Rate) और घरेलू टैक्स के समायोजन के आधार पर लिया जाता है.

आम जनता पर असर

ईंधन की कीमतों में इस वृद्धि का सीधा असर पाकिस्तान के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग पर पड़ेगा. पेट्रोल का उपयोग मुख्य रूप से निजी वाहनों, मोटरसाइकिलों और रिक्शा में किया जाता है, जिससे आम आदमी का यात्रा बजट बिगड़ना तय है.

वहीं, हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में वृद्धि अधिक चिंताजनक मानी जा रही है. डीजल का बड़े पैमाने पर उपयोग भारी परिवहन, कृषि मशीनरी (ट्रैक्टर, ट्यूबवेल) और बिजली उत्पादन में होता है. डीजल महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ती है, जिसका सीधा असर सब्जियों और अन्य आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है, जिससे मुद्रास्फीति (Inflation) बढ़ने का खतरा रहता है.

IMF का दबाव

इससे पहले 1 फरवरी की समीक्षा में सरकार ने डीजल की कीमतों में 14 रुपये की कटौती की थी, जबकि पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए थे. हालांकि, इस बार अंतरराष्ट्रीय रुझानों को देखते हुए कीमतों में फिर से इजाफा करना पड़ा है.

बताना चाहेंगे है कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को सौंपी गई रिपोर्ट में अगले पांच वर्षों के लिए पेट्रोलियम विकास लेवी (Petroleum Levy) के अनुमान पेश किए हैं. इसके तहत, 1 जुलाई 2026 से पर्यावरण संरक्षण के लिए 'क्लाइमेट सपोर्ट लेवी' (Climate Support Levy) में भी 2.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि प्रस्तावित है, जो भविष्य में ईंधन को और अधिक महंगा बना सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2026 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).