इमरान खान की सरकार ने सिख समुदाय को दिया वह तोहफा जिसका वो सालों से इंतजार कर रहे थे
इस मामले में पिछले महीने पंजाब की विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था. इस प्रस्ताव में गुरु श्री गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोह के दौरान करतारपुर साहिब गलियारे को खोलने के मुद्दे पर पाकिस्तान से बात करने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया था
इमरान खान के पीएम बनने के बाद पाकिस्तान ने भारत से रिश्ते सुधारने के लिए सकारात्मक पहल की है. पाकिस्तान, करतारपुर कॉरीडोर खोलने को राजी हो गया है. बता दें कि पहले सिख गुरु श्री गुरु नानक देव ने इस गुरुद्वारे में अपने जीवन के आखिरी पलों को बिताया था, जो कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार पाकिस्तान में स्थित है. हालांकि यह पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक से स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. भारत में रहने वाले सिख समुदाय की ओर से हमेशा ही इस कॉरीडोर को खोलने की मांग उठती रही है.
इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए सिद्धू ने बताया था कि उनकी और पाक सेना प्रमुख बाजवा के बीच करतारपुर कॉरीडोर खोलने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई थी. पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर सिद्धू ने ख़ुशी का इज़हार किया है.
They (Pakistan) are ready to open the corridor of Kartarpur Sahib on the 550 birth anniversary of Guru Nanak Ji. There can be no bigger happiness than this for the people of Punjab: Punjab Minister Navjot Singh Sidhu pic.twitter.com/mBLq5XXXiE
— ANI (@ANI) September 7, 2018
इस मामले में पिछले महीने पंजाब की विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था. इस प्रस्ताव में गुरु श्री गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोह के दौरान करतारपुर साहिब गलियारे को खोलने के मुद्दे पर पाकिस्तान से बात करने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया था. विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पेश किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2018 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

