Pakistan Social Media Hack: पहले भीख मांगी, अब पर्दा डालने की कोशिश?; क्या सच में पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के विभाग का एक्स अकाउंट हैक हुआ?
पाकिस्तान ने दावा किया कि यह पोस्ट फर्जी है और उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के 'फैक्ट चेकर' ने X (पहले ट्विटर) पर उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "यह फर्जी है. अकाउंट हैक हो गया था."
Pakistan Social Media Hack: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर किए गए करारे हमलों के बाद पाकिस्तान की हालत और भी बिगड़ती नजर आ रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट वायरल हुआ जिसमें पाकिस्तान की इकोनॉमिक अफेयर्स डिविजन ने कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से और कर्ज की अपील की थी. हालांकि बाद में पाकिस्तान ने दावा किया कि यह पोस्ट फर्जी है और उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के 'फैक्ट चेकर' ने X (पहले ट्विटर) पर उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "यह फर्जी है. अकाउंट हैक हो गया था."
लेकिन सच्चाई ये है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही ICU में है. आईएमएफ के मुताबिक, पाकिस्तान पर लगभग 8.8 अरब डॉलर का बकाया है और वह चौथा सबसे बड़ा कर्जदार बन चुका है.
आर्थिक मामलों के विभाग का एक्स अकाउंट हैक हो गया है: पाकिस्तान
Pakistan claims Economic Affairs Division account on X that plead for aid hacked
Read @ANI Story | https://t.co/5VYmIuidew#Pakistan #Economy #IndiaPakistanTensions pic.twitter.com/apNB0cF7KY
— ANI Digital (@ani_digital) May 9, 2025
पहले भीख मांगी, अब फेक न्यूज बता रहा पाक
🚨🚨FAKE TWEET ALERT:
The account was hacked ‼️ pic.twitter.com/NLj9ijM04x
— Fact Checker MoIB (@FactCheckerMoIB) May 9, 2025
भारतीय कार्रवाई में पाक को भारी नुकसान
उधर, भारत के जवाबी सैन्य ऑपरेशनों से पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. 7 और 8 मई की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल के ज़रिए भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने अपने एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम और इंटीग्रेटेड काउंटर-यूएएस ग्रिड से सभी हमलों को नाकाम कर दिया. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई एयर डिफेंस यूनिट्स, खासकर लाहौर की यूनिट को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया.
भारतीय सेना के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी थी, लेकिन सेना ने पूरी ताकत के साथ जवाब दिया और कई पाक चौकियों को तबाह कर दिया. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात भारतीय सेना ने 50 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए.
पाकिस्तान में शेयर बाजार धड़ाम
विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान की तरफ से आए सभी खतरों का उसी स्तर और तीव्रता से जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि भारत ने आज सुबह पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया.
इन घटनाओं के बीच पाकिस्तान में शेयर बाजार बुरी तरह गिर चुका है और निवेशकों का भरोसा डगमगा गया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर आया कर्ज मांगने वाला पोस्ट भले ही 'फर्जी' करार दिया गया हो, लेकिन हकीकत ये है कि पाकिस्तान की सरकार वाकई दुनिया से मदद की उम्मीद लगाए बैठी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

