Firing outside the White House: व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी से मचा हड़कंप, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को उस समय अपना प्रेस कांफ्रेंस बीच में छोड़ना पड़ा, जब व्हाइट हाउस (White House) के बाहर फायरिंग की घटना हुई. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को उस समय अपना प्रेस कांफ्रेंस बीच में छोड़ना पड़ा, जब व्हाइट हाउस (White House) के बाहर फायरिंग की घटना हुई. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. यूएस सीक्रेट सर्विस (US Secret Service) की तत्काल कार्रवाई से गोलीबारी करने वाले शख्स पर काबू पा लिया गया.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक न्यूज़ कांफ्रेंस की शुरुआत के तुरंत बाद व्हाइट हाउस ब्रीफिंग रूम से बाहर निकाल लिया. न्यूज़ कांफ्रेंस में लौटने के बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी हुई है. लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक और वीचैट पर प्रतिबंध लगाने के कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर
#WATCH US: Secret Service agents escorted President Donald Trump out of White House briefing room shortly after the start of a news conference.
After returning to the news conference, President Trump informed reporters that there was a shooting outside the White House. pic.twitter.com/msZou6buGP
— ANI (@ANI) August 10, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घटना के वक्त मीडिया ब्रीफिंग कर रहे थे, जो गोलीबारी के कारण थोड़े समय के लिए रोकनी पड़ गई. बताया जा रहा है कि 17वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में हुई गोलीबारी में एक अधिकारी शामिल था. अब तक इस गोलीबारी का मकसद नहीं पता चल सका है. अमेरिकी एजेंसियां घटना की जांच कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों की कार्रवाई में गोली चलाने वाला शख्स घायल हो गया है. उसे भी गोली लगी है. फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है. हालात को नियंत्रण में करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को धन्यवाद किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2020 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

