Coronavirus: कोरोना वायरस से जर्मनी में अब तक 90 हजार से अधिक मामले दर्ज, मरने वालों की संख्या 1,342 पहुंची
जर्मनी में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91,714 हो गई है. वहीं कोरोना से फ्रांस में अब तक 8 हजार लोगों की मौत हो गई है.
फ्रैंकफर्ट: जर्मनी में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91,714 हो गई है। वहीं महामारी से अब तक (0.00 स्थानीय समयानुसार) मरने वालों की संख्या 1,342 हो गई है। देश की डिजीज कंट्रोल अथॉरिटी आरकेआई ने इस बात की जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा कि पहले दिन के मुकाबले में देश में 5,936 मामले अधिक देखने को मिले.जर्मन प्रेस एजेंसी (डीपीए) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस बीच एसोसिएशन ऑफ जर्मन चैंबर्स ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स (डीआईएचके) ने रविवार को फेडरल गवर्नमेंट से मांग कर कहा है कि वह अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करने के लिए एक दूसरा सहायता पैकेज दे.
जर्मनी की संसद ने पिछले महीने 25 मार्च को अर्थव्यवस्था पर कोरोनावायरस महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए ऐतिहासिक 750 करोड़ यूरो (810 करोड़ यूएस डॉलर) के सहायता पैकेज को मंजूरी दी थी. यह भी पढ़े: कोरोना वायरस का प्रकोप: US सेनेटर रैंड पॉल COVID-19 की चपेट में तो जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल क्वॉरंटीन में गईं
कोरोना से फ्रांस में अब तक 8 हजार लोगों की मौत
फ्रांस में कोविड-19 संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,078 हो गई है। वहीं, महामारी से गंभीर रूप से बीमार रोगियों की संख्या तेजी से कमी आ रही है, लेकिन फ्रांसीसी अधिकारियों ने लोगों को चेताते हुए कहा है कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि जारी रहेगी और ऐसे में वह कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतते की आवश्यकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हेल्थ मिनिस्ट्री के हवाले से कहा कि देशभर के अस्पतालों में अकेले रविवार को हुई मौतों के बाद, एक दिन में 357 से 5,889 मौतें देखने को मिली.
मिनिस्ट्री ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इसके अलावा, देशभर में नसिर्ंग होम द्वारा की गई गिनती में पाया गया कि 1 मार्च से 2,189 मौतें हुईं हैं. देश में महामारी की शुरुआत होने के बाद से कुल 70,478 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि नर्सिग होम में पुष्टि या संभव वाले मामलों की संख्या बढ़कर 22,361 हो गई है. कुल 28,891 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 6,978 लोगों को आईसीयू में जीवत रखने के लिए लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2020 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

