विदेश

अमेरिकी जज ने आतंकवादी मामले में पाकिस्तान मूल के व्यक्ति को किया दोषमुक्त

अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने पाकिस्तान में एक आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद अमेरिका में हमले की साजिश रचने के मामले में कैलिफोर्निया के एक व्यक्ति को 2006 में दोषी ठहराये जाने के फैसले को पलट दिया. व्यक्ति पाकिस्तानी मूल का है.नयी कानूनी टीम के सदस्यों ने कहा कि वे एरिजोना की सैफोर्ड के संघीय कारागार से उसकी तत्काल रिहाई की मांग करेंगे.

अमेरिकी जज ने आतंकवादी मामले में पाकिस्तान मूल के व्यक्ति को किया दोषमुक्त
जेल (Photo Credits: IANS/File)

सैक्रामेंटो :  अमेरिका (America) के एक संघीय न्यायाधीश ने पाकिस्तान (Pakistan) में एक आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद अमेरिका में हमले की साजिश रचने के मामले में कैलिफोर्निया के एक व्यक्ति को 2006 में दोषी ठहराये जाने के फैसले को मंगलवार को पलट दिया. व्यक्ति पाकिस्तानी मूल का है.

संघीय अभियोजक फैसले की समीक्षा कर रहे हैं और उन्होंने अभी तत्काल यह नहीं बताया कि वे कैलिफोर्निया के सेंट्रल वैली कृषि क्षेत्र के लोदी समुदाय से चेरी बीनने का काम करने वाले हामिद हयात पर फिर से मामला चलाए जाने की मांग करेंगे या नहीं.

यह भी पढ़ें : ब्रिटेन : भारतीय मूल की पहली गृह मंत्री बनीं प्रीति पटेल, पाकिस्तानी मूल के साजिद जावेद को मिला वित्त मंत्रालय का कार्यभार

हयात ने पहले ही आतंकवादियों को सहायता प्रदान करने और एफबीआई एजेंटों से झूठ बोलने के मामले में मिली 24 साल की सजा में से 14 साल से अधिक की सजा काट ली है. वे अमेरिकी जिला न्यायाधीश गारलैंड ई. बरेल जूनियर के फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं.

रियोर्डन एंड होर्गन की कानूनी फर्म के नेतृत्व में हयात की नयी कानूनी टीम के सदस्यों ने कहा कि वे एरिजोना की सैफोर्ड के संघीय कारागार से उसकी तत्काल रिहाई की मांग करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).