Donald Trump के खिलाफ अमेरिका में महाभियोग के लिए 215 डेमोक्रेट्स और 5 रिपब्लिकन सांसदों ने किया समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी कड़ी में आज खबर है कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के लिए एक्शन शुरू कर दिया है. ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने संसद पर हमला करने के लिए अपने समर्थकों को उकसाया था. एनबीसी न्यूज के अनुसार वोटिंग के दौरान 215 डेमोक्रेट्स और पांच रिपब्लिकन सांसदों ने ट्रंप के विरुद्ध महाभियोग का समर्थन किया है.
वॉशिंगटन, 13 जनवरी 2021. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी कड़ी में आज खबर है कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के लिए एक्शन शुरू कर दिया है. ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने संसद पर हमला करने के लिए अपने समर्थकों को उकसाया था. एनबीसी न्यूज के अनुसार वोटिंग के दौरान 215 डेमोक्रेट्स और पांच रिपब्लिकन सांसदों ने ट्रंप के विरुद्ध महाभियोग का समर्थन किया है.
बता दें कि अमेरिका में महाभियोग के लिए 218 वोटों की आवश्यकता होती है. ऐसे में 215 डेमोक्रेट्स और पांच रिपब्लिकन सांसदों ने ट्रंप के खिलाफ मतदान करने से यह संख्या 220 पहुंच गई है. रिपोर्ट के अनुसार अब हाउस के चीफ महाभियोग के लिए आर्टिकल को अमेरिकी सीनेट के पास इसे तत्काल भेजने जा रहे हैं. यह भी पढ़ें-US Capitol Violence: अमेरिका के सांसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हटाने के लिए महाभियोग लाने पर कर रहे विचार
ANI का ट्वीट-
215+ House Democrats, 5 House Republicans support impeaching US President Donald Trump (218 votes needed). House Majority Leader Hoyer says he would send articles of impeachment to US Senate immediately: NBC News
— ANI (@ANI) January 13, 2021
वहीं इस महाभियोग प्रस्ताव के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिसके खिलाफ दो बार महाभियोग चला हो. महाभियोग प्रस्ताव में डोनाल्ड ट्रंप पर छह जनवरी को अपने समर्थकों को उकसाने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

