Tokyo Olympics 2020: टोक्यो में Gold Medal विजेता Neeraj Chopra का साथियों ने तालियों से किया स्वागत, देखें वीडियो
नीरज चोपड़ा का साथियों ने किया स्वागत (Photo Credits: Twitter/DD News)

टोक्यो, 7 अगस्त: भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर इतिहास रच दिया है. चोपड़ा को इस ऐतिहासिक मेडल के लिए देश के कोने-कोने से लोग बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने आज टोक्यो ओलंपिक के लिए गए अपने अन्य साथी खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने तालियों से उनका स्वागत किया.