IND vs CHN, Men’s Hockey Asia Cup 2025 Super 4's Live Streaming: मेंस हॉकी एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में चीन से टकराएगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें  लाइव एक्शन
India vs China(Photo credits: LatestLY)

Where To Watch India National Hockey Team vs China National Hockey Team Live Telecast: भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम बनाम चीन की राष्ट्रीय हॉकी टीमके बीच पुरुष हॉकी एशिया कप(Men’s Hockey Asia Cup) 2025 सुपर 4 का मुकाबला 6 सितंबर(शनिवार) को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछली बार जब दोनों टीमों का सामना हुआ था, तब भारत ने चीन को 4-3 से हराया था. मेज़बान भारत इस जीत को दोहराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगा. अगर भारत इस मैच में जीत दर्ज करता है, तो फाइनल में उसका स्थान पक्का हो जाएगा क्योंकि कोई और टीम सात अंक तक नहीं पहुंच पाएगी. महिला हॉकी एशिया कप में जापान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब कहां और कैसे देखें हॉकी मैच का लाइव प्रसारण

ड्रॉ की स्थिति में भी भारत की संभावना मज़बूत रहेगी, और केवल मलेशिया या दक्षिण कोरिया ही उसे पीछे छोड़ पाएंगे. हालांकि, हार की स्थिति में भारत की राह मुश्किल हो जाएगी और फिर मलेशिया बनाम दक्षिण कोरिया के नतीजे पर भारत की किस्मत निर्भर होगी. इस बीच, नीचे भारत बनाम चीन पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 मैच के प्रसारण संबंधित जानकारी दी गई है.

भारत बनाम चीन पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा? 

भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम बनाम चीन की राष्ट्रीय हॉकी टीमके बीच पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 सुपर 4 का मुकाबला 6 सितंबर(शनिवार) को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार (IST) रात 7:30 बजे से  खेला जाएगा.

भारत बनाम चीन पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का आधिकारिक प्रसारक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है. दर्शक इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर Sony Sports Ten 1 चैनल पर देख सकते हैं.ऑनलाइन स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए नीचे पढ़ें.

भारत बनाम चीन पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का अधिकार सोनी नेटवर्क के आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV के पास है. भारतीय दर्शक इस मैच को SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना अनिवार्य होगा.