NZ vs IRE, T20 World Cup 2022: आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने ली हैट्रिक, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले छठे गेंदबाज बने- Watch Video

लिटिल कर्टिस कैंपर के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे आयरिश गेंदबाज भी बने। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यह दूसरी हैट्रिक है. इससे पहले कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी.

न्यूजीलैंड के ख़िलाड़ी (Photo Credits ANI)

आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने T20 वर्ल्ड कप (T20 WC 2022) सुपर-12 में न्यूजीलैंड (NZ vs IRE) के खिलाफ हैट्रिक ली है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी के 19वें ओवर में यह कारनामा किया. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, जेम्स नीशम और मिशेल सेंटनर के विकेट चटकाकर ऐसा किया. लिटिल कर्टिस कैंपर के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे आयरिश गेंदबाज भी बन गए है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यह दूसरी हैट्रिक है. इससे पहले कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी. यह भी पढ़ें : ICC T20 WC Longest Six Videos: इस एडिशन में इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे लंबे छक्के, वीडियो करें एन्जॉय

आज न्यूजीलैंड का सामना आयरलैंड (IRE vs NZ) से हुआ. जिस मैच में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रनों से हराकर, सेमीफाइनल में अपना जगह पक्की कर लिया है. कीवी टीम के अब पांच मैचों में सात अंक हो गए हैं. इस बीच, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पांच-पांच अंक हैं. इंग्लैंड को अपना आखिरी मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान से खेलना है. इंग्लैंड अगर श्रीलंका को अच्छे अंतर से हराता है तो ऑस्ट्रेलिया को नेट रन रेट में इंग्लैंड पीछे राह सकता है. दूसरे स्थान के लिए इन दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला है.

 

विडियो देखें:

टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

1. ब्रेट ली बनाम बांग्लादेश, केप टाउन - 2007

2. कर्टिस काम्फर बनाम नीदरलैंड, अबू धाबी - 2021

3. वानिंदु हसरंगा बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह - 2021

4. कागिसो रबाडा बनाम इंग्लैंड, शारजाह - 2021

5. कार्तिक मयप्पन बनाम श्रीलंका, जिलॉन्ग - 2022

6. जोशुआ लिटिल बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड - 2022

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\