क्रिकेट

ZIM vs NAM, 2nd T20I 2025 Scorecard: नामीबिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 170 रनों का लक्ष्य, निकोल लोफ्टी-ईटन ने खेली ताबड़तोड़ पारी, देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

नामीबिया ने जिम्बाब्वे के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा है. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और निर्धारित 20 ओवरों में नामीबिया ने 6 विकेट खोकर 169 रन बनाए. इस समय सीरीज में जिम्बाब्वे 1-0 से आगे है और अगर वह यह मुकाबला जीत लेता है तो सीरीज भी अपने नाम कर लेगा

ZIM vs NAM, 2nd T20I 2025 Scorecard: नामीबिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 170 रनों का लक्ष्य, निकोल लोफ्टी-ईटन ने खेली ताबड़तोड़ पारी, देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
जिम्बाब्वे(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team Match Scorecard: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच नामीबिया दौरा जिम्बाब्वे 2025 का दूसरा टी20आई मुकाबला 16 सितंबर (मंगलवार) को बुलावायो (Bulawayo) के क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. जिसमें नामीबिया ने जिम्बाब्वे के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा है. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और निर्धारित 20 ओवरों में नामीबिया ने 6 विकेट खोकर 169 रन बनाए. इस समय सीरीज में जिम्बाब्वे 1-0 से आगे है और अगर वह यह मुकाबला जीत लेता है तो सीरीज भी अपने नाम कर लेगा. दूसरे टी20 में ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर नामीबिया को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, जानिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

नामीबिया की ओर से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार 37 रन बनाए. वहीं निकोल लॉफ्टी-ईटन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 47 रन ठोके, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इसके अलावा मालान क्रूगर ने 41 गेंदों पर 45 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दी. अंतिम ओवरों में नामीबिया बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था, लेकिन जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने वापसी कर उन्हें 169 रनों तक ही सीमित कर दिया. टीम के लिए जे.जे. स्मिट ने भी 7 गेंदों पर 4 रन बनाए, जबकि रूबेन ट्रंपलमैन (1*) और विकेटकीपर जेन ग्रीन (0*) नाबाद लौटे.

 जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में अच्छी पकड़ बनाई. रिचर्ड नगारावा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके हैं. वहीं ब्रैड इवांस ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 सफलता हासिल की। इसके अलावा सिकंदर रज़ा और टिनोटेंडा मापोसा को 1-1 विकेट मिला है. 20 ओवरों के बाद नामीबिया का स्कोर 169/6 रहा और अब जीत के लिए जिम्बाब्वे को 170 रनों की दरकार हैक ले जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2025 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).