South Africa Women's National Cricket Team vs Pakistan Women's National Cricket Team, Colombo Weather & Pitch Report: दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup) 2025 का 22वां मुकाबला 20 अक्टूबर(सोमवार) को कोलंबो (Colombo) के आर. प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले ही आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मिलकर प्रोटियाज़ महिला टीम ने शीर्ष चार में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम फिलहाल बेहतरीन लय में है और उनके प्रमुख खिलाड़ी क्लोए ट्रायॉन, तज़मिन ब्रिट्स और नादिन डी क्लर्क शानदार फॉर्म में हैं. महिला क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी पाकिस्तान महिला टीम, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
वहीं, पाकिस्तान महिला टीम अब तक टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. टीम की पिछली दो भिड़ंतें कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हो गई थीं. ऐसे में पाकिस्तान इस मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी पहली सफलता हासिल करना चाहेगी. हालांकि दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह काम आसान नहीं होगा. भारत की नजरें अब अंक तालिका पर चौथे स्थान की दौड़ पर टिकी हैं, जहां भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला है. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की जीत इस समीकरण को और दिलचस्प बना सकती है.
कोलंबो का मौसम(Colombo Weather Report )
मंगलवार के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शुरुआत में आसमान साफ़ रहने की संभावना है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के कुछ समय तक चल सकता है. हालांकि, फैंस के लिए एक बुरी खबर भी है. दोपहर बाद या शाम के समय मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है. बादल छाने के साथ हल्की से तेज़ बारिश और गरज-चमक के भी आसार हैं. मैच के दौरान तापमान लगभग 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो ठंडा और सुखद रहेगा. लेकिन यदि बारिश होती है, तो पाकिस्तान की पहले से ही कमजोर उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि टीम के पिछले दो मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं और अब तक आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में उसे जीत का स्वाद नहीं मिला है.
आर.प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का मिजाज(R. Premadasa Stadium Pitch Report)
आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच शुरूआती चरण में संतुलित और सपाट मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह धीरे-धीरे टूटने लगती है. शुरुआती ओवरों में गेंदबाज़ों को अच्छा और समान उछाल मिलता है, जबकि मिडल ओवर्स में यह पिच धीमी होकर स्पिनरों की मदद करने लगती है. तेज़ गेंदबाज़ों को यहां से बहुत कम सहायता मिलती है, जिससे यह विकेट खासकर दिन-रात के मुकाबलों में स्पिन गेंदबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जैसा कि उपमहाद्वीप के अधिकांश मैदानों में देखा जाता है.













QuickLY