क्रिकेट

Who Will Be IND vs PAK Super 4 Match Referee: जानिए कौन होगा भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर-4 हाई-वोल्टेज मुकाबले में मैच रेफरी? पड़ोसी टीम को लगेगा तगड़ा झटका

अब जब भारत और पाकिस्तान एक बार फिर सुपर-4 स्टेज में आमने-सामने हैं, तो सबकी निगाहें इस बात पर भी होंगी कि क्या इस बार खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाते हैं या नहीं. लेकिन बड़ी खबर यह है कि विवादों में घिरे एंडी पाइकॉफ्ट ही इस बार भी मैच रेफरी रहेंगे.

Who Will Be IND vs PAK Super 4 Match Referee: जानिए कौन होगा भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर-4 हाई-वोल्टेज मुकाबले में मैच रेफरी? पड़ोसी टीम को लगेगा तगड़ा झटका
एंडी पाइक्रॉफ्ट (बाएं), भारत बनाम पाकिस्तान के कप्तान(दाएं)(Photo credit: X @ICC and @ACCMedia1)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match  Referee: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 सुपर-4 का दूसरा मुकाबला (A1 बनाम A2) 20 सितंबर (शनिवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस हाई-वोल्टेज मैच में मैच रेफरी कौन होगा. यह वही सवाल है जो कम से कम एक हफ्ते पहले से ही चर्चा में था, जब भारत और पाकिस्तान पहली बार इस टूर्नामेंट में आमने-सामने आए थे. एशिया कप में ये खिलाड़ी मचा रहे गदर, पाथुम निशांका के नाम सर्वाधिक रन, तो जुनैद सिद्दीकी के नाम सबसे ज्यादा विकेट, औसत के साथ देखें पूरी लिस्ट

पहले मुकाबले में भले ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आसानी से हराकर जीत हासिल की थी, लेकिन मैच के बाद का ‘हैंडशेक विवाद’ सबसे बड़ी सुर्खियों में रहा. दरअसल, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से परहेज़ किया था और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक हैंडशेक भी नहीं हुआ। यही मामला बड़ा विवाद बन गया.

IND vs PAK, Asia Cup 2025: हैंडशेक विवाद और मैच रेफरी एंडी पाइकॉफ्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विवाद की जानकारी मैच रेफरी एंडी पाइकॉफ्ट को भारत-पाकिस्तान मुकाबले से महज़ चार मिनट पहले दी गई थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाइकॉफ्ट पर ICC कोड ऑफ कंडक्ट और MCC स्पिरिट ऑफ द गेम लॉज़ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और यहां तक धमकी दी कि अगर उन्हें टूर्नामेंट से नहीं हटाया गया तो पाकिस्तान एशिया कप 2025 का बहिष्कार कर देगा. हालांकि, पाकिस्तान ने बहिष्कार की धमकी के बावजूद अपना अगला मैच UAE के खिलाफ खेला और दिलचस्प बात यह रही कि उस मुकाबले में भी मैच रेफरी एंडी पाइकॉफ्ट ही थे.

IND vs PAK Asia Cup 2025 Super 4: एक बार फिर होंगे एंडी पाइकॉफ्ट मैच रेफरी

अब जब भारत और पाकिस्तान एक बार फिर सुपर-4 स्टेज में आमने-सामने हैं, तो सबकी निगाहें इस बात पर भी होंगी कि क्या इस बार खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाते हैं या नहीं. लेकिन बड़ी खबर यह है कि विवादों में घिरे एंडी पाइकॉफ्ट ही इस बार भी मैच रेफरी रहेंगे. यह जानकारी पीटीआई (प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया) के पत्रकार कुशन सरकार की रिपोर्ट से सामने आई है. इससे पहले 14 सितंबर को खेले गए ग्रुप-ए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-4 के इस बड़े मुकाबले में एंडी पाइकॉफ्ट की मौजूदगी क्या नए विवाद को जन्म देती है या फिर सब कुछ सामान्य रहता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).