PAK vs BAN Super 4 Dream11 Team Prediction: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश Asia Cup 2025 सुपर 4 मैच में ये खिलाड़ी मचाएंगे तांडव, जानिए कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच की ड्रीम 11 फैंटेसी टीम का कप्तान सैफ हसन (BAN) जबकि सईम अयूब (PAK) को उप-कप्तान के रूप में चुन सकते हैं. इस टीम के साथ अपनी फैंटसी टीम को ड्रीम टीम बना सकते है.
Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Dream11 Team Prediction: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 सुपर-4 का अहम मुकाबला 25 सितंबर (गुरुवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम इस मैच में जीत का आत्मविश्वास लेकर उतरेगी. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से मात दी थी. हालांकि, सुपर-4 के पहले मैच में पाकिस्तान को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम के लिए यह जीत टूर्नामेंट में बने रहने के लिहाज से बेहद जरूरी है. वहीं, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन प्रेडिक्शन जानने के इच्छुक प्रशंसक नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं. पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश एशिया कप सुपर-4 मैच का खेल बिगाड़ेगी बारिश या खिलाड़ी मचाएंगे कोहराम? जानिए कैसा रहेगा दुबई का मौसम और पिच रिपोर्ट
यह मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के लिए बेहद अहम है क्योंकि जीत हासिल करने पर ही वे एशिया कप 2025 के फाइनल की दौड़ में बने रह पाएंगे. दोनों टीमें सुपर-4 चरण का अपना अंतिम मैच खेलेंगी. पाकिस्तान इस मुकाबले में श्रीलंका पर पांच विकेट की जीत दर्ज करने के बाद उतर रही है. यह जीत सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएगी, खासकर तब जब उन्हें सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी.
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हरिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हरिस रऊफ, अबरार अहमद
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन एमोन, तोहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकेर अली (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिसाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
PAK बनाम BAN एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच का ड्रीम 11 टीम प्रेडिक्शन: विकेटकीपर- मोहम्मद हारिस(PAK), लिटन दास (BAN) को पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश फैंटसी टीम के लिए विकेट-कीपर के रूप में चुन सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2025 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

