IND vs SA 4th T20I 2024 Preview: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 में बड़ी जीत के इंतेजार में होगी टीम इंडिया, यहां जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चार मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर(शुक्रवार) को जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 08:30 PM से खेला जाएगा.
South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(IND vs SA) चार मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर(शुक्रवार) को जोहानसबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (The Wanderers Stadium) में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम ने मेज़बान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बना ली है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारत एडेन मार्करम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. टीम इंडिया ने डरबन में पहला टी20 मैच 61 रन से जीता था. दूसरे टी20 में मेजबान टीम ने वापसी की और कम स्कोर वाले इस मुकाबले को तीन विकेट से जीत लिया. दूसरे हार झेलने के बाद, मेन इन ब्लू ने प्रोटियाज को मात दी और सेंचुरियन में 11 रन से जीत हासिल की. यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 में इस युवा खिलाड़ी की होगी इंट्री, जानें चौथे मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
तीसरे टी20 में, भारत के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपना पहला टी20 शतक लगाया, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए. चौथा टी20 मैच मेजबान के लिए करो या मरो वाला मुकाबला बन गया है, ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद होगी कि उनके खिलाड़ी ICC टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA Head To Head Record): टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं जबकि साउथ अफ्रीका की टीम 12 बार विजयी हुआ है. 1 मैच बिना किसी नतीजे के रहा है. हेड टू हेड में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा है.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच के मुख्य खिलाड़ी (IND vs SA Key Players To Watch Out): अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, वरुण चक्रवर्ती, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, गेराल्ड कोएट्ज़ी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

