क्रिकेट

Sri Lanka vs Australia, 1st ODI Match 2025 Scorecard: कोलंबो वनडे में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हराया, महेश थीक्षाना ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का भी आगाज निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 33.5 ओवर में महज 165 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 41 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

Sri Lanka vs Australia, 1st ODI Match 2025 Scorecard: कोलंबो वनडे में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हराया, महेश थीक्षाना ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड
Sri Lanka (Photo: @OfficialSLC)

Sri Lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला वनडे आज यानी 12 फरवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला गया. पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की कमान चैरिथ असलांका (Charith Asalanka) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई स्टीव स्मिथ (Steven Smith) कर रहे हैं. Sri Lanka vs Australia 1st ODI 2025 Scorecard: पहले वनडे में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 215 रन का टारगेट, चारिथ असलंका ने खेली शतकीय पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

यहां देखें SL बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड:

पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चैरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 55 रन के स्कोर पर टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान चैरिथ असलांका और डुनिथ वेलालेज ने मिलकर पारी को संभाला. श्रीलंका की पूरी टीम 46 ओवरों में महज 214 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से कप्तान चैरिथ असलांका ने सबसे ज्यादा 127 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान चैरिथ असलांका ने 126 गेंदों पर 14 चौके और पांच छक्के लगाए. कप्तान चैरिथ असलांका के अलावा डुनिथ वेलालेज ने 30 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को स्पेंसर जॉनसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से युवा तेज गेंदबाज सीन एबॉट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. सीन एबॉट के अलावा स्पेंसर जॉनसन, एरोन हार्डी और नाथन एलिस ने दो-दो विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 215 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का भी आगाज निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 33.5 ओवर में महज 165 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 41 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस धुआंधार पारी के दौरान ने 38 गेंदों पर पांच चौका और एक छक्का जड़ा. एलेक्स कैरी के अलावा आरोन हार्डी ने 32 रन बटोरे.

वहीं, श्रीलंका की टीम को असिथा फर्नांडो ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. श्रीलंका की ओर से महेश थीक्षाना ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. महेश थीक्षाना के अलावा असिथा फर्नांडो और डुनिथ वेलालेज ने दो-दो विकेट लिए. सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार 14 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

श्रीलंका की बल्लेबाजी: 214/10 46 ओवर (पथुम निसांका 4 रन, अविष्का फर्नांडो 1 रन, कुसल मेंडिस 19 रन, कामिंदु मेंडिस 5 रन, जेनिथ लियानज 11 रन, वानिंदु हसरंगा 7 रन, महीश थीक्षाना 2 रन, ईशान मलिंगा नाबाद 1 रन, असिथा फर्नांडो 0 रन.)

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (स्पेंसर जॉनसन 2 विकेट, एरोन हार्डी 2 विकेट, सीन एबॉट 3 विकेट, नाथन एलिस 2 विकेट और मैथ्यू शॉर्ट 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 165/10 33.5 ओवर (मैथ्यू शॉर्ट 0 रन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क 2 रन, स्टीव स्मिथ 12 रन, कूपर कोनोली 3 रन, मार्नस लाबुशेन 15 रन, एलेक्स कैरी 41 रन, आरोन हार्डी 32 रन, सीन एबॉट 20 रन, नाथन एलिस 0 रन, एडम ज़म्पा नाबाद 20 रन, स्पेंसर जॉनसन 0 रन.)

श्रीलंका की गेंदबाजी: (असिथा फर्नांडो 2 विकेट, महेश थीक्षाना 4 विकेट, डुनिथ वेलालेज 2 विकेट, वानिंदु हसरंगा 1 विकेट और चैरिथ असलांका 1 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2025 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).