Sri Lanka National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 11th Match Abu Dhabi Pitch Report And Weather Update: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला आज यानी 18 सितंबर को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहा है. वहीं, अफगानिस्तान की स्थिति मुश्किल है क्योंकि उसने एक मैच जीता और एक हारा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहें हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Afghanistan, 11th Match Asia Cup 2025 Live Streaming In India: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
अफगानिस्तान की टीम को सुपर फोर में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है, और अगर वे हार जाते हैं तो श्रीलंका और बांग्लादेश अगले सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने बांग्लादेश और हांगकांग पर लगातार जीत दर्ज की है और चार पॉइंट्स के साथ +1.546 नेट रन रेट लेकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. कप्तान चरिथ असलांका की अगुवाई में श्रीलंका की बल्लेबाजी लगातार अच्छी रही है. पथुम निसांका ने पचास से ज्यादा रन बनाकर टॉप आर्डर को मजबूती दी है, जबकि ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा और महेश तीक्षणा ने अहम सफलताए दिलाई हैं.
फिलहाल अफगानिस्तान की टीम दो पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है. अफगानिस्तान की टीम का नेट रन रेट +2.150 के साथ ग्रुप बी में सबसे अच्छा है. राशिद खान की कप्तानी में नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे स्पिनर बड़ा ख़तरा बन सकते हैं, वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़द्रान और दरवेश रसूली का आक्रामक बल्लेबाजी क्रम मैच पलटने की क्षमता रखता है.
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (SL vs AFG T20I Head To Head Record)
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है. इस दौरान श्रीलंका का पड़ला भारी रहा हैं. श्रीलंका की टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, अफगानिस्तान की टीम को महज तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं. इस मुकाबले को जीतकर अफगानिस्तान की टीम अपना आकंड़ा बेहतर करना चाहेगी.
शेख जायद स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Sheikh Zayed Stadium Pitch Report)
एशिया कप 2025 का 11वां मुकाबला आज यानी 18 सितंबर को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. अबू धाबी का शेख़ ज़ायेद स्टेडियम एक संतुलित पिच के लिए मशहूर है. मैच की शुरुआत में यहां बल्लेबाज़ों को अच्छी मदद मिलती है और गेंद पर समान उछाल रहता है. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिनरों को फायदा मिलने लगता है. इस मैदान पर तेज़ गेंदबाज़ नई गेंद से थोड़ी स्विंग और गति निकाल सकते हैं, लेकिन ज़रा-सी गलती महंगी पड़ सकती है. शाम के मैचों में ओस का असर बड़ा होता है. दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं.
अबू धाबी के मौसम का हाल (Abu Dhabi Weather Update)
एशिया कप 2025 का 11वां मुकाबला आज यानी 18 सितंबर को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम की बात करें तो, आज शाम अबू धाबी में मौसम साफ और गर्म रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा. तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, और खिलाड़ियों को थोड़ी उमस का सामना करना पड़ सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL vs AFG 11th T20I Likely Playing XI)
श्रीलंका (SL Likely Playing XI): पथुम निसंका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, दुश्मांता चमीरा, नुवान थुसारा.
अफगानिस्तान (AFG Likely Playing XI): सिद्दीकउल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जानत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजानफर, फजलहक फारूकी.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY