Sri Lanka National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 11th Match Live Streaming And Telecast Details: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला आज यानी 18 सितंबर को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहा है. वहीं, अफगानिस्तान की स्थिति मुश्किल है क्योंकि उसने एक मैच जीता और एक हारा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहें हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs Namibia, 3rd T20I Match 2025 Bulawayo Pitch Report And Weather Update: बुलावायो में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
अफगानिस्तान की टीम को सुपर फोर में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है, और अगर वे हार जाते हैं तो श्रीलंका और बांग्लादेश अगले सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने बांग्लादेश और हांगकांग पर लगातार जीत दर्ज की है और चार पॉइंट्स के साथ +1.546 नेट रन रेट लेकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. कप्तान चरिथ असलांका की अगुवाई में श्रीलंका की बल्लेबाजी लगातार अच्छी रही है. पथुम निसांका ने पचास से ज्यादा रन बनाकर टॉप आर्डर को मजबूती दी है, जबकि ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा और महेश तीक्षणा ने अहम सफलताए दिलाई हैं.
फिलहाल अफगानिस्तान की टीम दो पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है. अफगानिस्तान की टीम का नेट रन रेट +2.150 के साथ ग्रुप बी में सबसे अच्छा है. राशिद खान की कप्तानी में नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे स्पिनर बड़ा ख़तरा बन सकते हैं, वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़द्रान और दरवेश रसूली का आक्रामक बल्लेबाजी क्रम मैच पलटने की क्षमता रखता है.
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (SL vs AFG T20I Head To Head Record)
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है. इस दौरान श्रीलंका का पड़ला भारी रहा हैं. श्रीलंका की टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, अफगानिस्तान की टीम को महज तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं. इस मुकाबले को जीतकर अफगानिस्तान की टीम अपना आकंड़ा बेहतर करना चाहेगी.
कब और कहां खेला जाएगा एशिया कप-2025 में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच?
एशिया कप 2025 का 11वां मुकाबला आज श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Sri Lanka vs Afghanistan Match) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 7:30 बजे होगा.
टीवी पर किस चैनल पर देख सकते हैं श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच का मैच? (How And Where To Watch SL vs AFG Match Live Telecast)
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ये मुकाबला सोनी नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है.
किस ऐप पर ले सकते हैं श्रीलंका और अफगानिस्तान के मैच का लुत्फ? (How And Where To Watch SL vs PAK Match Live Streaming)
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का लुत्फ सोनी लिव ऐप और फैन कोड पर ले सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL vs AFG 11th T20I Likely Playing XI)
श्रीलंका (SL Likely Playing XI): पथुम निसंका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, दुश्मांता चमीरा, नुवान थुसारा.
अफगानिस्तान (AFG Likely Playing XI): सिद्दीकउल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जानत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजानफर, फजलहक फारूकी.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY