IND vs SA 2nd Test 2025 Day 2 Scorecard, Inning Break: पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका 489 रन सिमटी, सेनुरन मुथुसामी ने जड़ा शतक कुलदीप यादव ने झटकें 4 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
. दूसरे और अंतिम टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने धैर्य और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए एक मजबूत स्थिति हासिल कर ली.
South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA) दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर (शनिवार) से गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे और अंतिम टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने धैर्य और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए एक मजबूत स्थिति हासिल कर ली. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर बनाए 247 रन, कुलदीप यादव ने चटकाए 3 विकेट, यहां देखें पहले दिन का स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका की पारी के नायक सेनुरन मुतुसामी और मार्को यानसन रहे. मुतुसामी ने 206 गेंदों में 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनके साथ यानसन ने 91 गेंदों में 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 7 लंबे छक्के शामिल रहे. दोनों के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया.
इसके पहले शुरुआती बल्लेबाजों ने भी टीम को मजबूत शुरुआत दी. एडेन मार्करम ने 38, रयान रिकेलटन ने 35 और कप्तान तेंबा बावुमा ने 41 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रनों की उपयोगी पारी खेली. विकेटकीपर काइल वेरेयने भी शानदार रहे और उन्होंने 45 रन जोड़कर पारी को आगे बढ़ाया.
भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. कुलदीप यादव सबसे सफल रहे, जिन्होंने 29.1 ओवर में 115 रन देकर 4 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को 2-2 सफलता मिली, जबकि मोहम्मद सिराज भी दो विकेट लेने में कामयाब रहे. वाशिंगटन सुंदर और नितिश रेड्डी को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने नियंत्रित गेंदबाजी की. 489 रनों के जवाब में भारत की चुनौती अब बेहद कठिन होने वाली है. भारत को यह मैच बचाने या जीतने के लिए शीर्ष क्रम से बड़ी पारी की जरूरत होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2025 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

