क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बुलावायो में जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीस अबतक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान नामीबिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. नामीबिया की टीम ने सात मुकाबले अपने नाम किया हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम को महज छह मुकाबलों में जीत मिली हैं. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बुलावायो में जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 18 सितंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series 2025) का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने नामीबिया को विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. दूसरी तरफ, नामीबिया की टीम अब सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) कर रहें हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs Namibia, 3rd T20I Match 2025 Bulawayo Pitch Report And Weather Update: बुलावायो में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने छह विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया था. युवा बल्लेबाज लॉफ्टी-ईटन ने केवल 47 रनों की शानदार पारी खेली, और उन्हें मालन क्रूगर का अच्छा साथ मिला था. जवाब में जिम्बाब्वे ने भी हार नहीं मानी. जिम्बाब्वे ने महज 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. हालांकि, इस जीत के बावजूद नामीबिया के गेंदबाजों ने जोरदार टक्कर दी.

जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs NAM T20I Head To Head)

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीस अबतक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान नामीबिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. नामीबिया की टीम ने सात मुकाबले अपने नाम किया हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम को महज छह मुकाबलों में जीत मिली हैं. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया मैच पर सट्टा बाजार गर्म (ZIM vs NAM Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (ZIM vs NAM Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में जिम्बाब्वे की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन नामीबिया की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2025 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).