India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 5th T20I Match 2025 Satta Bazar Favorite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी 19 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ में कोहरे के कारण चौथा टी20 मुकाबला रद्द कर दिया गया था. इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India U19 vs Sri Lanka U19, Asia Cup Semi Final 1 Live Toss And Scorecard: दुबई में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इस बीच आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा हैं. खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के उप कप्तान शुभमन गिल पैर के अंगूठे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं. इससे पहले शुभमन गिल कोलकाता में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लगी गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे जिसके लिए उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था.
चौथे टी20 से पहले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. इसके साथ ही शुभमन गिल का फॉर्म भी अच्छा नहीं है. ऐसे में आखिरी मुकाबले में उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. खराब फॉर्म में चल रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी.
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पिछले मुकाबले में कुछ खास नहीं थी. पूरी टीम महज 117 रन पर ऑलआउट हुई थी. ऐसे में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और युवा विस्फोटक डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. तीसरे टी20 मुकाबले में कप्तान एडेन मार्करम ने 61 रन बनाए थे. एडेन मार्करम उसी फॉर्म को आगे ले जाना चाहेंगे.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक 35 मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 13 मैच में जीत मिली है. दो मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले गए हैं. सात मैच में भारत को जीत मिली है. सात मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs SA T20I Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY