Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अबू धाबी में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, Asia Cup 2025 5th Match Satta Bazar Favourite Team: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला आज यानी 13 सितंबर को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश अपना पहला मैच हांगकांग के खिलाफ सात विकेट से जीत चुकी है. ऐसे में बांग्लादेश इस मैच को भी अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, श्रीलंका की टीम जीत के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहें हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Sri Lanka, 5th Match Asia Cup 2025 Toss Winner Prediction: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के बीच शारजाह में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

हाल ही में चरिथ असलंका की अगुवाई में श्रीलंका टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती है. ऐसे में श्रीलंका की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई होगी. इसी तरह बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में अपने पहले मुकाबले में हांगकांग को 7 विकेट से हराकर विजयी आगाज किया है. बांग्लादेश टी-20 क्रिकेट में कमाल के फॉर्म में है. इस टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश की टीम ने नीदरलैंड को 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था. इस टूर्नामेंट में भी बांग्लादेश की टीम ने जीत के साथ आगाज किया है. ऐसे में लिटन दास की टीम उसी फॉर्म को आगे बढ़ाना चाहेंगी.

श्रीलंका की टीम अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर अभियान का जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. कुसल मेंडिस और पथुम निसांका बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उन पर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. मिडिल आर्डर में कप्तान असलंका से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दस ने पिछले 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 41.88 की औसत और 139.58 की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं. लिटन दास के अलावा तंजीद हसन तमीम के बल्ले से पिछले 8 मुकाबलों में 120 की स्ट्राइक रेट से 192 रन निकले हैं. वहीं, श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने पिछले 10 मुकाबलों में 40.09 की औसत से 409 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में बांग्लादेश के तस्कीन अहमद ने पिछले 6 मैच में 14 विकेट श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के पिछले 4 मैचों में 10 विकेट चटकाएं हैं.

बांग्लादेश और श्रीलंका टी20 हेड टू हेड (BAN vs SL T20I Head to Head)

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है. इस दौरान श्रीलंका का पड़ला भारी रहा हैं. श्रीलंका की टीम ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, बांग्लादेश की टीम को महज आठ मुकाबलों में जीत मिली हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत 16 जुलाई 2025 को कोलंबों में हुई थी, जिसमें बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में वह इस बाद भी जीत दर्ज करना चाहेगी.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (BAN vs SL Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (BAN vs SL Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में श्रीलंका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन बांग्लादेश की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.