Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ODI Series 2026: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका हैं. वनडे सीरीज के लिए अभी टीम की घोषणा होना बाकी हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand ODI Head To Head Record: वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विजय हजारे 2025 में 2 मुकाबले खेले. पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने शतक जड़ा, तो वहीं दूसरे में हिटमैन डक पर आउट हो गए. अब रोहित शर्मा 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आने वाले हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा अगर एक शतक भी लगा लेते हैं, तो रोहित शर्मा पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच देंगे.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले होने वाली इन दोनों अहम सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को वनडे टीम में नहीं चुना गया है. न्यूजीलैंड ने भारत दौरे के लिए एक नई और युवा टीम चुनी है. नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर को ग्रोइन इंजरी के चलते आराम दिया गया है, ताकि वह आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट रह सकें.
न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के घातक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 मैच खेले हैं, जिसकी 29 पारियों में रोहित शर्मा ने 85.84 की स्ट्राइक रेट और 38.32 के औसत से 1073 रन बनाए हैं. इस दौरान हिटमैन ने दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए.
कब होगा वनडे टीम का ऐलान?
न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए फिलहाल टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया का ऐलान 3 या 4 जनवरी को हो सकता हैं. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया जाएगा. वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा का वनडे सीरीज में खेलना तय है.
इस मामले में सचिन तेंदुलकर को छोड़ सकते हैं पीछे
न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका है. अगर रोहित शर्मा आगामी वनडे सीरीज में एक शतक भी लगा देते हैं, तो रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
दरअसल, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा दोनों के ही नाम बतौर सलामी बल्लेबाज 45 शतक है, यानि महज एक शतक के साथ ही रोहित शर्मा मास्टर-ब्लास्टर को पीछे छोड़ देंगे. सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर की शुरुआत में नंबर-4 पर बल्लेबाजी की थी. तकरीबन 4 साल के बाद सचिन तेंदुलकर को ओपनिंग करने का मौका मिला था. वहीं, रोहित शर्मा ने साल 2007 में डेब्यू किया, जबकि साल 2013 से ही 'हिटमैन' ने बतौर ओपनर खेलना शुरू किया.













QuickLY