Ravindra Jadeja Milestone: RCB के खिलाफ IPL 2025 में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, 3000 रन और 100 विकेट पूरे करने वाले बने पहले खिलाड़ी

अब तक 242 IPL मैचों में जडेजा ने 3,001 रन और 160 विकेट चटकाए हैं. उनके नाम IPL में तीन अर्धशतक, एक बार पांच विकेट और तीन बार चार विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रवींद्र जडेजा हमेशा एक भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं.

रवीन्द्र जड़ेजा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 8वां मुकाबला 28 मार्च( शुक्रवार) को चेन्नई(Chennai ) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम(MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जडेजा IPL इतिहास में 3000 रन और 100 विकेट पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि चेपॉक में खेले गए CSK बनाम RCB मैच के दौरान हासिल की. यह भी पढ़ें: IPL में MS धोनी ने सुरेश रैना को पछाड़ किया खास कारनामा; बने CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रवींद्र जडेजा को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 25 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने 17वें ओवर में सुयश शर्मा की गेंद पर एक सिंगल लेकर पूरा किया. इस मुकाम तक पहुंचते ही जडेजा ने खुद को IPL के महानतम ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया. रवींद्र जडेजा ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2008 में राजस्थान रॉयल्स से की थी और पहले ही सीजन में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. इसके बाद वह कोच्चि टस्कर्स केरला (अब भंग), चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लॉयंस (अब भंग) के लिए भी खेले.

अब तक 242 IPL मैचों में जडेजा ने 3,001 रन और 160 विकेट चटकाए हैं. उनके नाम IPL में तीन अर्धशतक, एक बार पांच विकेट और तीन बार चार विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रवींद्र जडेजा हमेशा एक भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं. गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की उनकी क्षमता ने उन्हें टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है. IPL 2023 फाइनल में उनके आखिरी ओवर में शानदार प्रदर्शन ने CSK को पांचवां खिताब दिलाने में मदद की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट