RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Score Update: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच कुल नौ मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने छह मैच जीते हैं, जबकि महज तीन मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि दसवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.
Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, Final Match TATA Women's Premier League 2026 Live Score Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में खेला जा रहा हैं. आरसीबी की टीम दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई जेमिमा रोड्रिग्स Jemimah Rodrigues) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Toss Winner Prediction: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, नादिन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और लॉरेन बेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं स्मृति मंधाना और श्री चरणी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच कुल नौ मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने छह मैच जीते हैं, जबकि महज तीन मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि दसवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. बीसीए स्टेडियम ने अब तक यहां खेले गए मुकाबलों में एक अच्छा बैटिंग डेक तैयार किया है. तेज गेंदबाज शुरू में कुछ मूवमेंट हासिल करेंगे, लेकिन समय के साथ विकेट में सुधार होगा.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2026 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

