PBKS vs DC 29th IPL Match 2021: दिल्ली के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, कप्तान KL Rahul पहुंचे अस्पताल
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 29वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स का मुकाबला जबरदस्त फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शुरू होने से पहले पंजाब की टीम को बड़ा झटका लगा है.
चण्डीगढ़, 2 मई: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के 29वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का मुकाबला जबरदस्त फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. मैच शुरू होने से पहले पंजाब की टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को गंभीर बीमारी से पीड़ित पाया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी सर्जरी होनी है. इस बात की जानकारी पंजाब किंग्स की टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है.
बता दें कि केएल राहुल आईपीएल 2021 (IPL 2021) में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए इस सीजन अबतक महज सात मैच खेलते हुए सात पारियों में 66.20 की एवरेज से 331 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक भी निकले हैं. केएल राहुल के टीम से बाहर होने के बाद पंजाब को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. उनका आईपीएल 2021 में स्ट्राइक रेट 136.21 का है.
Praying for KL Rahul’s health and speedy recovery 🙏❤️#SaddaPunjab #PunjabKings #IPL2021 pic.twitter.com/q81OtUz297
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 2, 2021
बात करें केएल राहुल के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 88 मैच खेलते हुए 79 पारियों में 46.5 की एवरेज से 2978 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके नाम दो शतक और 25 अर्धशतक दर्ज है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2021 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

