क्रिकेट

PAK vs SL T20I Tri-Series 2025 Scorecard: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौदा, साहिबज़ादा फरहान ने बल्ले से मचाया कोहराम, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 15.3 ओवर में ही 131/3 बनाकर मैच अपने नाम किया

PAK vs SL T20I Tri-Series 2025 Scorecard: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौदा, साहिबज़ादा फरहान ने बल्ले से मचाया कोहराम, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान टी20आई त्रिकोणीय सीरीज़ 2025 का तीसरा टी20I रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 15.3 ओवर में ही 131/3 बनाकर मैच अपने नाम किया और नेट रन रेट में भी बड़ा सुधार किया. श्रीलंका ने पाकिस्तान को दिया 129 रनों का आसान लक्ष्य, मोहम्मद नवाज़ ने 3 विकेट लेकर तोड़ी कमर, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पाकिस्तान के मजबूत गेंदबाजी प्रदर्शन के सामने पूरी पारी लड़खड़ाती रही. श्रीलंका 20 ओवर में 128/7 ही बना सकी। जनिथ लियांगे ने 38 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए, जबकि कुशल परेरा ने तेज 25 रन और कामिल मिशारा ने 12 गेंदों में 22 रन जोड़े. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज़ सबसे घातक साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और श्रीलंका की बल्लेबाजी को बड़ा नुकसान पहुँचाया. सलमान मिर्ज़ा और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत शानदार रही. साहिबजादा फरहान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में नाबाद 80 रन ठोके, जिसमें कई बेहतरीन स्ट्रोक शामिल थे. सैम अय्यूब ने 20 रन और कप्तान बाबर आज़म ने 22 गेंदों में 16 रन का योगदान दिया. पाकिस्तान ने किसी भी समय मैच को हाथ से फिसलने नहीं दिया और 27 गेंदें शेष रहते आराम से जीत हासिल की. श्रीलंका की ओर से दुश्मंता चमीरा ने 2 विकेट लिए जबकि कप्तान दासुन शनाका को 1 सफलता मिली, लेकिन टीम की गेंदबाजी पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सकी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2025 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).