AFG vs PAK, UAE T20I Tri-Series 2025 Final Scorecard: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अफ़ग़ानिस्तान को दिया 142 रनों का टारगेट, रशीद खान ने चटकाए 3 विकेट, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 141 रन ही बना सकी हैं. कप्तान सलमान अली आगा और मोहम्मद नवाज ने थोड़ी देर तक मोर्चा संभाले रखा, लेकिन अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज टिक नहीं पाए और एक के बाद एक विकेट गंवाते चले गए
Afghanistan National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच संयुक्त अरब अमीरात टी20आई ट्राई-सीरीज़ 2025 का फाइनल मुकाबला 07 सितंबर(रविवार) को शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 141 रन ही बना सकी हैं. कप्तान सलमान अली आगा और मोहम्मद नवाज ने थोड़ी देर तक मोर्चा संभाले रखा, लेकिन अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज टिक नहीं पाए और एक के बाद एक विकेट गंवाते चले गए. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, अफ़ग़ानिस्तान करेगी पहले बल्लेबाजी, यहां जानें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पाकिस्तान की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही क्योकि साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले फ़ज़लहक़ फ़ारूकी की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद सईम अय्यूब (17) और फ़खर ज़मान (27) ने कुछ रन जोड़े, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी. कप्तान सलमान अली आगा (24) और मोहम्मद नवाज (25) ने बीच के ओवरों में संघर्ष किया, जबकि हसन नवाज़ (15) और फ़हीम अशरफ़ (15) ने तेजी से रन बटोरने की कोशिश की. लेकिन कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाया.
अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए और पाकिस्तानी बल्लेबाजी को बुरी तरह झकझोर दिया. उनके अलावा नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. फ़ज़लहक़ फ़ारूकी ने भी 2 विकेट झटके और पारी की शुरुआत में पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया. युवा गेंदबाज अल्लाह ग़ज़नफ़र ने 1 विकेट अपने नाम किया. अब अफगानिस्तान को खिताबी जीत के लिए 142 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2025 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

