Oval Invincibles Women vs Trent Rockets Women, 23rd Match The Hundred Womens 2025 Kennington Oval Pitch Report And Weather Update: द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 23वां मुकाबला आज यानी 21 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम ओवल इनविंसिबल्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के केनिंगटन ओवल (Kennington Oval) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमों का यह छठा मुकाबला हैं. इस टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स महिला की अगुवाई एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) कर रहीं हैं. जबकि, ओवल इनविंसिबल्स महिला की कमान लॉरेन विनफील्ड-हिल (Lauren Winfield-Hill) के कंधों पर हैं. इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs South Africa ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
फिलहाल ओवल इनविंसिबल्स महिला की टीम इस सीजन में पांच मुकाबले खेली हैं. इस दौरान ओवल इनविंसिबल्स महिला की टीम को महज दो मुकाबलों में जीत मिली हैं. पॉइंट्स टेबल में आठ अंकों के साथ ओवल इनविंसिबल्स महिला पांचवें पायदान पर हैं. दूसरी ओर, ट्रेंट रॉकेट्स महिला अब तक इस सीजन में पांच मुकाबले खेले हैं.
इस दौरान ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं. वहीं, चार मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं. ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम चार अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर हैं. ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम का नेट रन रेट -0.389 है. आज के मुकाबले ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम ओवल इनविंसिबल्स महिला के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना नेट रन रेट सुधारना चाहेगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (TRT W vs OVI W Head-to-Head)
द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता में ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम ओवल इनविंसिबल्स महिला के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ओवल इनविंसिबल्स महिला की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ओवल इनविंसिबल्स महिला की टीम को चारों मुकाबलों में जीत मिली हैं. ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम को अबतक जीत नसीब नहीं हुई हैं.आज के मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम ओवल इनविंसिबल्स महिला के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
पिच रिपोर्ट (Kennington Oval Pitch Report)
द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 23वां मुकाबला आज यानी 21 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम ओवल इनविंसिबल्स महिला के बीच लंदन के केनिंगटन ओवल में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. केनिंगटन ओवल की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए मददगार होती है. बल्लेबाजों को यहां गेंद की गति और उछाल का आनंद मिलता है, जिससे वे आसानी से रन बना सकते हैं. वहीं, स्पिनरों को भी पूरे खेल के दौरान कुछ मदद मिलने की उम्मीद है. तेज गेंदबाजों को सफलता के लिए कटर और वेरिएशन्स पर निर्भर रहना होगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.
लंदन के मौसम का हाल (London Weather Update)
द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 23वां मुकाबला आज यानी 21 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम ओवल इनविंसिबल्स महिला के बीच लंदन के केनिंगटन ओवल में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. लंदन में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान, 56% आर्द्रता और अधिकतर बादल छाए रहने के साथ यह एक गर्म दिन होगा. बारिश की केवल 15% संभावना के साथ, बारिश की रुकावट की संभावना नहीं है, लेकिन ओवरहेड स्थितियां शुरुआती चरणों में सीमरों को मदद कर सकती हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
ट्रेंट रॉकेट्स महिला: ब्रायोनी स्मिथ, नताशा व्रेथ, नेट साइवर-ब्रंट, एशले गार्डनर (कप्तान), जोड़ी ग्रेवकॉक, हीथर ग्राहम, एलेनोर थ्रेलकेल्ड (विकेटकीपर), अलाना किंग, एलेक्सा स्टोनहाउस, किर्स्टी गॉर्डन, कैसिडी मैक्कार्थी.
ओवल इनविंसिबल्स महिला: लॉरेन विनफील्ड-हिल (विकेटकीपर/कप्तान), मेग लैनिंग, ऐलिस कैप्सी, मैरिज़ेन कप्प, पेगे शॉल्फिल्ड, जोआन गार्डनर, अमांडा-जेड वेलिंगटन, फोएबे फ्रैंकलिन, टैश फ़ारंट, सोफिया स्माले, डेज़ी गिब.
नोट: ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम ओवल इनविंसिबल्स महिला के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY