How To Watch UPL T20 2025 Live Streaming: किस चैनल पर उपलब्ध होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का लाइव टेलीकास्ट, जानिए कैसे देखें यूपीएल टी20 के दूसरे सीजन का लाइव स्ट्रीमिंग?
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार FanCode के पास हैं. इसलिए सभी मैच FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव उपलब्ध रहेंगे. पूरे मैच देखने के लिए दर्शकों को मैच पास लेना पड़ सकता है.
Uttarakhand Premier League 2025 Live Telecast: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) का दूसरा सीजन एक बार फिर से धमाकेदार अंदाज में लौट आया है. सात फ्रेंचाइजी वाली यह टी20 लीग 27 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी. UPL T20 के पहले सीजन में USN इंडियंस और मसूरी थंडर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था. इस बार भाग लेने वाली टीमें देहरादून वॉरियर्स, हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास, नैनीताल टाइगर्स, पिथौरागढ़ हरिकेंस, ऋषिकेश फाल्कन्स, टिहरी टाइटंस और USN इंडियंस हैं. कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 21 लीग मैच और दो नॉकआउट मैच शामिल हैं. भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल से पहले जानिए भारत ने आखिरी बार कब जीता था टी20 एशिया कप का ख़िताब?
सभी मुकाबले देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. चूंकि शेड्यूल में ट्रिपल हेडर मुकाबले शामिल हैं, इसलिए मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे, दोपहर 3:00 बजे और रात 7:30 बजे से शुरू होंगे. उत्तराखंड प्रीमियर लीग में इस बार आकाश मधवाल, आदित्य तारे और सम्रथ रविकुमार जैसे सितारे खिलाड़ी नजर आएंगे, साथ ही कई युवा और उभरते क्रिकेटर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: पूरी डिटेल्स
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| सीरीज | उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 |
| तारीख | 27 सितंबर से 5 अक्टूबर |
| समय | सुबह 11:00 बजे, दोपहर 3:00 बजे, शाम 7:30 बजे (IST) |
| स्थान | राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून |
| लाइव टेलीकास्ट | Sony Sports Network |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FanCode ऐप और वेबसाइट |
भारत में उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें?
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) है. दर्शक Sony Ten 5 और Ten 5 HD चैनल्स पर UPL सीजन 2 के मैचों का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.
भारत में उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां देखें?
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार FanCode के पास हैं. इसलिए सभी मैच FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव उपलब्ध रहेंगे. पूरे मैच देखने के लिए दर्शकों को मैच पास लेना पड़ सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2025 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

