MI-W vs GG-W WPL 2025 Eliminator Preview: महिला प्रीमियर लीग एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
गुजरात जायंट्स(WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 13 मार्च(गुरुवार) को मुंबई(Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम(Brabourne Stadium) में भारतीय समयनुसार (IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.
Royal Challengers Bengaluru (WPL) vs Mumbai Indians (WPL): गुजरात जायंट्स (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 13 मार्च(गुरुवार) को मुंबई(Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम(Brabourne Stadium) में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की टीम ने WPL के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था और इस सीजन में भी वह सीधे फाइनल में जगह बना सकती थी. लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार के बाद अब उन्हें गुजरात जायंट्स से एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ना होगा. इस मैच की विजेता टीम फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा. यह भी पढ़ें: विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में DC ने जगह किया पक्का, प्लेऑफ में भिड़ेंगी MI और गुजरात जायंट्स, यहां देखें शेड्यूल, वेन्यू और लाइव प्रसारण समेत सारे डिटेल्स
गुजरात जायंट्स भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के साथ एलिमिनेटर में पहुंची है. गुजरात ने लीग स्टेज में आठ मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रही. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. इतना ही नहीं, WPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने अब तक गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए सभी छह मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में गुजरात की टीम इस बार मुंबई इंडियंस से बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
डब्ल्यूपीएल में जीजी-डब्ल्यू बनाम एमआई-डब्ल्यू का हेड टू हेड रिकॉर्ड(GG-W vs MI-W Head-To-Head Record In WPL): महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से सभी छह मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं. गुजरात जायंट्स अब तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

