LS vs TR, 13th Match The Hundred 2025 Live Streaming In India: लंदन स्पिरिट बनाम ट्रेंट रॉकेट्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इस सीजन में लंदन स्पिरिट की टीम ने अबतक कुल तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान लंदन स्पिरिट की टीम को महज एक मुकाबले में जीत मिली हैं. जबकि, दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं. चार अंकों के साथ लंदन स्पिरिट की टीम पॉइंट्स टेबल में छठवें पायदान पर हैं. दूसरी तरफ, ट्रेंट रॉकेट्स की टीम दो मुकाबले खेली हैं.
London Spirit vs Trent Rockets, The Hundred Mens Competition 2025 13th Match Live Streaming: द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 13वां मुकाबला आज यानी 14 अगस्त को स्पिरिट बनाम ट्रेंट रॉकेट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord's) में भारतीय समयानुसार देर रात 11 बजे से शुरू होगा. इस सीजन में लंदन स्पिरिट का यह चौथा मुकाबला हैं. जबकि, ट्रेंट रॉकेट्स का तीसरा मुकाबला होगा. इस टूर्नामेंट में लंदन स्पिरिट की अगुवाई केन विलियमसन (Kane Williamson) कर रहीं हैं. जबकि, ट्रेंट रॉकेट्स की कमान डेविड विली ( David Willey) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: LS W vs TR W, 13th Match The Hundred 2025 Live Streaming In India: लंदन स्पिरिट महिला बनाम ट्रेंट रॉकेट्स महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इस सीजन में लंदन स्पिरिट की टीम ने अबतक कुल तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान लंदन स्पिरिट की टीम को महज एक मुकाबले में जीत मिली हैं. जबकि, दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं. चार अंकों के साथ लंदन स्पिरिट की टीम पॉइंट्स टेबल में छठवें पायदान पर हैं. दूसरी तरफ, ट्रेंट रॉकेट्स की टीम दो मुकाबले खेली हैं. इस दौरान ट्रेंट रॉकेट्स की टीम को दोनों मुकाबलों में जीत मिली हैं. इस सीजन में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम आठ अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं.
ट्रेंट रॉकेट्स दो मैचों में दो जीत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है, जिसमें +1.063 का प्रभावशाली नेट रन रेट है. लंदन स्पिरिट एक जीत और दो हार के बाद छठवें स्थान पर है, उनका नेट रन रेट -0.816 है. लंदन स्पिरिट ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स से दस रन की हार के बाद सोफिया गार्डन्स में वेल्श फायर को आठ रन से हराकर वापसी की. ट्रेंट रॉकेट्स का प्रदर्शन बेजोड़ रहा है, उन्होंने बर्मिंघम फीनिक्स को हराया और फिर 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेंट ब्रिज में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को पांच विकेट से हराया था.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (LS vs TR Head-to-Head)
द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता में लंदन स्पिरिट बनाम ट्रेंट रॉकेट्स के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ट्रेंट रॉकेट्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ट्रेंट रॉकेट्स की टीम ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, लंदन स्पिरिट की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं. आज के मुकाबले में लंदन स्पिरिट की टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी.
द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2025 का 13वां मुकाबला लंदन स्पिरिट बनाम ट्रेंट रॉकेट्स के बीच कब और कहां खेला जाएगा?
द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2025 का 13वां मुकाबला आज यानी 14 अगस्त को लंदन स्पिरिट बनाम ट्रेंट रॉकेट्स के बीच लंदन के लॉर्ड्स में भारतीय समयानुसार देर रात 11 बजे से शुरू होगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.
भारत में द हंड्रेड 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
द हंड्रेड 2025 (The Hundred 2025) टूर्नामेंट के पुरुष और महिला दोनों मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक 100-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को अपने टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री में देख सकते हैं.
द हंड्रेड 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ‘द हंड्रेड’ के मैच देखना चाहते हैं, तो SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा, FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए दर्शकों को इन प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन करना होगा और संभवतः सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़े.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
लंदन स्पिरिट: डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली पोप, एश्टन टर्नर, सीन डीकसन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड, ओली स्टोन, रिचर्ड ग्लीसन.
ट्रेंट रॉकेट्स: टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जो रूट, रेहान अहमद, मैक्स होल्डन, मार्कस स्टोइनिस, टॉम अलसोप, एडम होस, डेविड विली (कप्तान), अकील हुसैन, सैम कुक, लॉकी फर्ग्यूसन.
नोट: लंदन स्पिरिट बनाम ट्रेंट रॉकेट्स के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2025 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

