Most Sixes in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में इन बल्लेबाजों ने मचाया तांडव, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के; लिस्ट में दो भारतीय बल्लेबाज भी शामिल
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में अगर किसी चीज ने सबसे ज्यादा दर्शकों का मनोरंजन किया है, तो वह है आसमान छूते छक्के. पिछले कई सीजन में वर्ल्ड के दिग्गज बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट को अपने दमदार शॉट्स से खास बनाया है. ऐसे में चलिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं.
ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के शेड्यूल का एलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा. वहीं 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस बार 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है. टूर्नामेंट का का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है. इस 'महाकुंभ' में कुल 55 मैच खेले जाएंगे. इटली की टी पहली बार ये टूर्नामेंट खेलेगी. सभी टीमों को 5-5 के ग्रुप (ग्रुप-A, B, C, D) में बांटा गया है. भारत के ग्रुप-A में पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, अमेरिका (USA)और नीदरलैंड होंगे. पहले दिन यानी 7 फरवरी को 3 मुकाबले खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: Cigarette Packet Spotted In MS Dhoni’s Car: एमएस धोनी की कार में मिला सिगरेट का पैकेट? पत्नी साक्षी के बगल में बॉक्स देखकर फैंस हुए हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में अगर किसी चीज ने सबसे ज्यादा दर्शकों का मनोरंजन किया है, तो वह है आसमान छूते छक्के. पिछले कई सीजन में वर्ल्ड के दिग्गज बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट को अपने दमदार शॉट्स से खास बनाया है. ऐसे में चलिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं.
क्रिस गेल: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने जड़ें हैं. इस मामले में क्रिस गेल पहले पायदान पर हैं. साल 2007 से 2021 के बीच खेले गए टूर्नामेंट में क्रिस गेल ने 33 मैचों में 63 छक्के लगाए. क्रिस गेल की लंबी-लंबी हिट्स ने टी20 क्रिकेट को एक नई पहचान दी. क्रिस गेल का आक्रामक अंदाज और ताकतवर शॉट्स आज भी क्रिकेट फैंस के लिए यादगार हैं.
रोहित शर्मा: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने साल 2007 से 2024 तक खेले गए 47 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 50 छक्के जड़े. रोहित शर्मा ने 1200 से ज्यादा रन बनाए और कई बार टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं.
जोस बटलर: इंग्लैंड के घातक बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई. 35 मैचों में जोस बटलर ने 43 छक्के लगाए. जोस बटलर का ऊंचा स्ट्राइक रेट और बड़े शॉट खेलने का आत्मविश्वास इंग्लैंड की टी20 सफलता की अहम वजह रहा है.
डेविड वॉर्नर: इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस सूची में चौथे पायदान पर हैं.जोस बटलर ने टी20 वर्ल्डकप के 41 मैचों में 40 छक्के लगाए. जोस बटलर भले ही ज्यादा ताकत के बजाय टाइमिंग पर भरोसा करते हों, लेकिन जरूरत पड़ने पर जोस बटलर के छक्के मैच का रुख बदलने में सक्षम रहे हैं.
विराट कोहली: इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली है. विराट कोहली ने 35 मैचों में 35 छक्के लगाए. विराट कोहली आमतौर पर चौकों और सिंगल-डबल से पारी बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन दबाव के समय लगाए गए विराट कोहली के छक्के हमेशा टीम के काम आए हैं. विराट कोहली 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2025 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

