ISL vs MUL, PSL 2025 7th Match 1st Inning Scorecard: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस के सामने रखा 203 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
Islamabad United vs Multan Sultans, PSL 2025 7th Match Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का सातवां मैच आज इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. इस सीजन में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम अब तक दो मैच खेली है. जिसमें दोनों में जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है. ऐसे में आज इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, मुल्तान सुल्तांस ने अब तक एक मैच खेली है. जिसमें कराची किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मुल्तान सुल्तांस की अगुवाई मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं. जबकि, इस्लामाबाद यूनाइटेड की कमान शादाब खान (Shadab Khan) के हाथों में हैं. दोनों टीमों के पास एक संतुलित लाइनअप है. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: IU vs MS, 7th Match Toss Update And Live Scorecard: मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:
Let’s chase this down! 🏃♂️ #SultanSupremacy | #IUvMS pic.twitter.com/v54gVInRDf
— Multan Sultans (@MultanSultans) April 16, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 202 रन बनाए. इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 53 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान साहिबजादा फरहान ने 35 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए. साहिबजादा फरहान के अलावा कॉलिन मुनरो ने 48 रन बनाए.
दूसरी तरफ, मुल्तान सुल्तांस की टीम को स्टार तेज गेंदबाज डेविड विली ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुल्तान सुल्तांस की ओर से क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. क्रिस जॉर्डन के अलावा डेविड विली, उबैद शाह, उसामा मीर और मोहम्मद हसनैन ने एक-एक विकेट चटकाए. मुल्तान सुल्तांस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 203 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
इस्लामाबाद यूनाइटेड की बल्लेबाजी: 202/6, 20 ओवर (साहिबजादा फरहान 53 रन, एंड्रीज गौस 9 रन, कॉलिन मुनरो 48 रन, शादाब खान 14 रन, आजम खान 4 रन, हैदर अली 33 रन, जेसन होल्डर नाबाद 32 रन और नसीम शाह नाबाद 1 रन.)
मुल्तान सुल्तांस की गेंदबाजी: (डेविड विली 1 विकेट, उबैद शाह 1 विकेट, उसामा मीर 1 विकेट, मोहम्मद हसनैन 1 विकेट और क्रिस जॉर्डन 2 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

